1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 सितम्बर 2021: वृष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वहीं ये लोग फिजूलखर्च से बचें

राशिफल 10 सितम्बर 2021: वृष राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वहीं ये लोग फिजूलखर्च से बचें

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 09, 2021 06:50 pm IST,  Updated : Sep 10, 2021 01:45 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

RASHIFAL - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो गयी है। आज कलंक चतुर्थी है। साथ ही शाम 5 बजकर 43 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। इसके आलावा दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि

आज किस्मत आपके साथ रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगें। ऑफिस के काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन समय रहते पूरे जरूर हो जायेंगे। बिजनेस मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनेंगें। अपनी क्रिएटिविटी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई भी फैसला करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श कर लें। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि

आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। किसी खास काम से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके दोस्त या परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। छात्रों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। आपको अपने फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करना होगा।

मिथुन राशि

GEMINI
Image Source : INDIA TV मिथुन राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव खत्म हो जायेगा। इस राशि के जो लोग ड्राईफ्रूट का व्यापार करते हैं। आज उन्हें अधिक फायदा होगा। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरूर मिलेगा। धनलाभ के नए मौके मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ बना रहेगा। इससे आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे।

कर्क राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने न रखें। वरना कोई और इसका फायदा उठा सकता है। विवादों में पड़ने से बचें वरना बात सुलझने के बजाय उलझ जायेगी। उधार के लेन-देन से भी बचें। विरोधी पक्ष आपका मन काम से डिस्ट्रैक्ट करने की कोशिश करेंगे। लेकिन, समझदारी आपको इन लोगों से दूर रखेगी। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा।

सिंह राशि

LEO
Image Source : INDIA TV सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। रिश्तेदारों के साथ फोन पर बातचीत करते हुए ध्यान रखें। कोई ऐसी बात कहने से बचें  जिससे तनाव की स्थिति बने। अपनी सूझ-बूझ से आप सभी व्यवसायिक समस्याओं को आसानी से सुलझा सकेंगे। अगर आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र से जुड़ी आपकी सभी समस्याएं सुलझ जायेंगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। व्यायाम करने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर जीवनसाथी के साथ कई दिनों से मन-मुटाव चल रहा है तो वो समाप्त हो जायेगा। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। संगीत से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का अवसर मिलेगा। सच्चे मन से की गई मेहनत रंग लायेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा।

तुला राशि

LIBRA
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज सोच-विचार करने के बाद ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात आपके सामने आयेगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। फीजूल खर्च करने से बचें। कागजात पूरे न होने के कारण किसी सरकारी कार्य में थोड़ा बिलम्ब होगा। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। महिलाओं का दिन राहतपूर्ण रहेगा। परिवार के सारे लोग घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन खास रहने वाला है। परिवार के लिये कुछ अच्छा करने का दिन है। अपने परफॉर्मेंस से आप बॉस को इंप्रेस करने में सफल रहेंगे। इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिखने का मन बनायेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छा उपहार मिलेगा, जिससे आप लोगों के बीच मिठास बढ़ेगी | जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। चेहरे का खास ख्याल रखें। 

धनु राशि

SAGGITARIUS
Image Source : INDIA TV धनु राशि 

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं, उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी होगी। विवाहितों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताएंगे।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण मसलों पर दोस्तों से बातचीत करेंगे, किसी दोस्त का सुझाव आपको पसंद आयेगा। साथ ही उनका सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। नयी ऊर्जा के साथ काम की शरूआत करेंगे तो रुके हुआ कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग कपड़ा व्यापारी हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के नये अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। बहार का खाने से बचें।

कुंभ राशि

AQUARIUS
Image Source : INDIA TV कुंभ राशि 

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। इस राशि के छात्रों को करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने से परिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे और आपको खुशी भी मिलेगी। राजनीति में सक्रिय लोगों को किसी पार्टी में उच्च पद प्राप्त होगा। 

मीन राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा। आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल