1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 अगस्त 2021: धनु राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 17 अगस्त 2021: धनु राशि वालों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2021 06:52 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 06:52 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

aaj ka rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज मंगला गौरी व्रत किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही बीती रात 1 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव कर्क से सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 16 सितम्बर की देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं। 

मेष राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप सकारात्मक सोच के साथ कार्यों की शुरुआत करेंगे तो जरूर सफलता मिलेगी। आज आपको धन लाभ के नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनायें रखने से मधुरता बढ़ेगी।

वृष राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज आप सोशल मिडिया के जरियें समाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उनका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। लवमेट्स का आज एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
 

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि 

Related Stories

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी।  इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें इससे रिश्तों में मधुरता बढे़गी। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। इस राशि के जो छात्र कंम्पयूटर की पढ़ाई कर रहे है उन्हे आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे। आज आप नयी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम होंगे।

कन्या राशि

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा।  नये कार्यों की शुरुआत करने से पहले बड़ों का आर्शीवाद लेना आज आपके लिये अच्छा रहेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। आज सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाला है। छात्रो को आज उनके मेहनत से सफलता अवश्य मिलेगी।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TVतुला राशि 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आज आपको सफलता के कुछ नए मौके हाथ लगेंगे जिसे आप जाने नहीं देंगे। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज पिता से कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती होगी जो आपको व्यापार में फायदा दिलायेगा।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरुरी काम में सीनियर आपकी मदद करेंगे जिससे आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। अपनी प्रतिभा को निखारने के लिये आपको कई बड़े मौके मिलेंगे। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आत्मविश्वास और उम्मीदों से भरा रहेगा। आज आपको कुछ नए अनुभवों की प्राप्ति होगी। आज आप जो भी काम करने की सोच रहे हैं वो समय से पूरा हो जायेगा। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने की जरूरत है। आज किसी को उधार देने से बचें। परिवारिक महौल अच्छा रहेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार आयेंगा।

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज किस्मत का साथ मिलेगा। घरेलू खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। इस राशि के छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको कार्यों में जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बनाये रहने के लिए आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें।  इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ ही घर पर लंच का प्लान बनायेंगे।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहने वाला है। घर के कामों को लेकर आज आपको कोई बड़ा फैसला करना पडेगा। आज आप घर की जरूरत का कुछ सामान खरीदेंगे। आज आपकी समझ और शिष्टता से लोग काफी प्रभावित होंगे। आज आप पहले मिली जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगें इससे आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। परिवार में कई दिनों से चली आ रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात करके अच्छा समय बीतेगा।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज सारे कार्य आपके मन-मुताबिक पूरे होते रहेंगे। साथ ही सहकर्मियों से आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई मित्र आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। आज घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से आपको इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन राशि

आज का दिन आज अच्छा रहने वाला है। कारोबार में रोज की अपेक्षा आज अच्छा मुनाफा होगा। आज आप किसी भी तरह का फैसला करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।
 

सुभद्रा कुमारी चौहान के 117वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

Vastu Tips: बेडरूम में तोते की तस्वीर लगाने के हैं अनेक फायदे, जानें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल