1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 16 अगस्त 2021:कन्या राशि वाले आज कोई भी फैसला लेने से पहले करें विचार, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 16 अगस्त 2021:कन्या राशि वाले आज कोई भी फैसला लेने से पहले करें विचार, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 15, 2021 06:11 pm IST,  Updated : Aug 15, 2021 06:11 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं।

आज का राशिफल - India TV Hindi
आज का राशिफल  Image Source : INDIA TV

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी। आज दुर्गाष्टवमी का व्रत किया जाता है। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। इसके आलावा आज देर रात 3 बजकर 2 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज श्रावण महीने का चौथा और आखिरी सोमवार है। इसके आलावा आज देर रात 1 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 16 सितम्बर की देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक यहीं पर गोचर करते रहेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला दिन और किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर कर सकते हैं। 

मेष राशि

आज आपका दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार में चल रहा तनाव आज समाप्त होगा। बेहतर होगा आज बेवजह किसी की बातों में दखल देने से बचें और अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा।  कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलेगा साथ ही लोग आपसे प्रेरणा लेंगें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। 

वृष राशि

आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वालों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है शिक्षक आपकी प्रशंसा करेंगे। अगर आज आप किसी नए काम की शुरूआत चाहते हैं तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर ले। जीवनसाथी से बैठकर बात करने से रिश्तो मे बढ़ रही अनबन दूर होगी। करोबार में आ रही परेशानियों का आज हल निकलेगा।

मिथुन राशि

gemini
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि   

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट एक दूसरे को उपहार देंगे इससे रिश्तो में और मजबूती आयेंगी। माता-पिता के सहयोग से आपकी तरक्की के मार्ग खुलेगें। छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। समाजिक कार्यों में सहयोग करने से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। 

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज बड़ा धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा। पहले किये हुये परिश्रम का आज लाभ मिलेगा। आज वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। बच्चे पिता के साथ पार्क घुमने जायेंगे।

सिंह राशि

leo
Image Source : INDIA TVसिंह राशि

आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आज आपको आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। इससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। किसी काम को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आयेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर विचार कर लें तो अच्छा होगा। किसी पुराने विवाद का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा। परिवार वालों के सहयोग से रूकें हुए कार्य पूरा करनें में सफल होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घुमने का प्लान बनायेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ेगी। जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा। आज कार्यक्षेत्र मे सफलता मिलेंगी।

तुला राशि

libra
Image Source : INDIA TV तुला राशि 

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर पर कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे मिलाने आयेंगे। जिसके साथ आप लंच करने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं  उनके लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको कोई नया कोंट्रेक्ट मिलेगा। आज आपकी सेहत पहले से अच्छी रहेगी। लवमेट्स अपने बारे में घर पर बताएँगे। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी  जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे।

वृश्चिक राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज भौतिक सुख- सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल हों जायेंगी। किसी भी काम के बारे में गहराई से विचार करेंगे तो नतीजे आपके फेवर में रहेगा। आज घर और ऑफिस दोनों जगह का माहौल आपके लिए खुशनुमा रहेगा। बच्चों की जरूरतों का ख्याल रखें। करोबारीयो को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपकी मेहनत और लगन से प्रसन्न होकर आपकी सैलरी में वृद्धि करेंगे। 

धनु राशि

sagittarius
Image Source : INDIA TVधनु राशि 

आज आप कोई नया काम शुरू करनें का मन बनायेंगे। इस राशि के छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज आपके सभी कार्य समय रहते पूरे होंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े हुए लोगों को आज किसी खबर को कवर करने के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। छात्रों को आज परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आप किसी बड़ी कंपनी के साथ डील फाइनल करने में सफल होंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यों को पूरा करने में बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। नए काम को शुरु करने में भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपको अचानक धन प्राप्ति के स्त्रोत प्राप्त होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम हासिल होगें। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सिनियर्स की मदद मिलेगी। आज आपके माता की सेहत में सुधार होगा। इस राशि के वकालत कर रहे छात्रों को किसी अच्छे वकील के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

कुंभ राशि

Aquarius
Image Source : INDIA TVकुंभ राशि

आज आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लग रहेगा। शाम तक घर पर ही किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियाँ आज खत्म होगी। आज आपको अपनी माता से कोई सरप्राइज मिलेगा। इस राशि के जो लोग पत्रकार हैं उन्हें कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे और समाज में उनका नाम होगा। आज आपके रूके हुए पैसे वापस मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और अच्छी होगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखने से दम्पत्य जीवन में मधुरता बढेगी।

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका समय बच्चों के साथ बितेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा रहेगा। आप आज कुछ नया और सकारात्मक काम करने की सोचेंगे आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके छोटी मोटी स्वास्थ्य सम्बधि समस्याओं सें झुटकारा पायेंगे। आज आप अपने व्यापार की गति को बेहतर बनाने के लिए कोई नयी योजना बनायेंगे। करियर में आगे बढनें के लिए बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल