1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 03:59 pm IST

शुभ काम करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर और आचार्य इंदु प्रकाश से जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग के प्रति आपका झुकाव रहेगा। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, रिश्ते बेहतर होंगे। 

Vastu Tips: घर के नल से लगातार टपकता है पानी तो देता है अशुभ संकेत, इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो

मीन राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है। रोजमर्रा के काम में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की सोच सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

Vastu Tips: घर की इस दिशा में रखें मनी प्लांट, दिन दुगनी रात चौगुनी होगी बरकत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल