1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 03:59 pm IST

शुभ काम करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर और आचार्य इंदु प्रकाश से जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope
Horoscope

मिथुन राशि

आज आपके काम आराम से पूरे हो सकते हैं। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आप किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं। आप किसी काम के लिये नई योजना बना सकते हैं। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। मंदिर में गुड़ का दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। 

Vastu Tips: इस जगह पर रखें झरने या पानी का शो पीस, साथ ही जानें घर पर इसे रखने का कारण

कर्क राशि

आज आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। इससे आपको लाभ होगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा को बदल सकती है। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। 

Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या के दिन राशिनुसार करें ये खास उपाय, होगी हर मुराद पूरी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल