1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल 2 अगस्त: इस योग में करेंगे कोई भी काम तो नहीं मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2019 03:55 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 03:59 pm IST

शुभ काम करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर और आचार्य इंदु प्रकाश से जानें राशि अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 2 August- India TV Hindi
Horoscope 2 August

राशिफल, अगस्त 2: 2 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। इस दिन स्वामी करपात्रि जी महाराज की जयंती भी है। आश्लेषा नक्षत्र है, जो सुबह 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। व्यतीपात योग भी है। माना जाता है कि इस योग में कोई भी कार्य करें तो उसमें सफलता प्राप्त नहीं होती, लेकिन घबराएं नहीं, क्योंकि ये योग सुबह 11 बजकर 16 मिनट तक ही है और इसके बाद वरीयान और परिधि योग शुरू हो जाएगा। लिहाज़ा अगर आप कोई भी शुभ कार्य करना चाहते हैं तो सुबह 11 बजे तक का इंतज़ार करें उसके बाद मघा नक्षत्र और वरीयान व परिधि योग में कार्य को अंजाम देंगे तो आपको शुभ फल अवश्य प्राप्त होंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज काम पूरा होने पर आप रिलैक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। परिवारजनों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

Vastu Tips: घर में रखे सूखे फूल बन सकते हैं वास्तुदोष का कारण, साथ ही इस दिशा में कभी न लगाएं पौधे

वृष राशि

आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जाएगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को उनके साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी।

गुरुवार को बन रहा है शुभ संयोग, इसका पूरा लाभ उठाने के लिए जरूर करें राशिनुसार ये उपाय

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल