1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 सितंबर: सिंह राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, वहीं इनका जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा

राशिफल 4 सितंबर: सिंह राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, वहीं इनका जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Sep 03, 2020 06:23 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शुक्रवार है। द्वितीया तिथि दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेग। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2020- India TV Hindi
राशिफल 4 सितंबर 2020 Image Source : INDIA TV

आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन शुक्रवार है। द्वितीया तिथि दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक रहेगी उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। द्वितीया तिथि का श्राद्ध है। सूर्योदय से दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक राज योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पार कर रात 11 बजकर 28 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही सारे काम बनाने वाले योग यानी सर्वार्थसिद्धि योग रात 11 बजकर 28 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसी रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन करने कि जरुरत है। बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के काम से दूसरे राज्यों में जाना पड़ सकता है। आज आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। लवमेट आज अपने पार्टनर के स्वाथ्य का ख्याल रखे। 

Pitru Paksha 2020: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये गलतियां, पितर हो सकते हैं नाराज

वृष राशि 

आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आज तरक्की के कुछ ऐसे मामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी।  पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में है  उन्हें  जॉब  ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए दिन काफी बढ़िया रहेगा। 

बुध कर चुका है कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

horoscope 4 sept
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 सितंबर 2020

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज दाम्पत्य सम्बन्धों को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको  फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धनलाभ होने का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक  हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये। 

सितंबर मासिक राशिफल: 5 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है ये महीना; धन-कारोबार, करियर में होगी तरक्की

कर्क राशि

आज व्यापार में धन निवेश करें तो उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आज बेवजह किसी बातों में दखल न दें। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें। 

horoscope 4 september
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 सितंबर 2020

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढाई के  प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें जॉब के लिये कॉल आने में अभी कुछ और वक्त लगेगा। 

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे।  सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अपने साथी के साथ  समय बितायेंगे। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।  छात्रों को आज किसी नयें प्रोजेकट पर काम करने का मोका मिलेगा। 

horoscope 4 sept
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 सितंबर 2020

तुला राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज व्यापार में थोड़ा नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा की सचेत होकर काम करें। नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। इस राशि के  उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत से अधिक  परिणाम हासिल होगा। बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज शाम को परिवारवालो के साथ ज्यादा समय बितेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन धन की वर्षा करने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रूके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आज आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है।  इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रापर्टी डिलर का काम कर रहे हैं  उन्हें किसी पुरानी प्रापर्टी की बिक्री से धनलाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

 horoscope 4 sept
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 सितंबर 2020

धनु राशि

आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आज अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते है वो अभी थोड़ा रूक जायें। आज आप कार खरीदना चाहते हैं तो शुभ समय देखकर खरीदें। आज आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएँ बन रही हैं। स्वास्थ्य में आज थोड़ी गिरावट हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना एवॉइड करें ।  

मकर राशि

छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। इस राशि के जो लोग  मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती हैं। आज जीवनसाथी से छोटी सी बात पर बहस हो सकती  है, अपने गुससे पर काबू रखें। बेहतर होगा आज घर के बहार भी वाद-विवाद से दूर रहें।  आज अपना  काम किसी और पर ना लादें।

horoscope 4 september
Image Source : INDIA TVराशिफल 4 सितंबर 2020

कुंभ राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से पूरी नहीं  होंगी। शॉर्टकट अपनाने से बचें। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी।  आज आप  घर के काम में सहायता करेंगे जिससे आपकी माता जी  आपसे खुश रहेंगी।

मीन राशि

आज आपका मन  धार्मिक कार्यों में लगेगा। इस राशि के जो लोग  लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से कम लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें , उन्हें  आज वाहवाही मिलेगी।  लवमेटस  को थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है ,वरना छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है वाणी पर भी सयंम बनायें रखना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल