1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 सितंबर: मकर राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, वहीं इन लोगों की मेहनत लाएगी रंग

राशिफल 5 सितंबर: मकर राशि के जातकों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, वहीं इन लोगों की मेहनत लाएगी रंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2020 06:26 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 06:26 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन शनिवार है | तृतीया तिथि शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 5 सितंबर 2020- India TV Hindi
राशिफल 5 सितंबर 2020 Image Source : INDIA TV

आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दिन शनिवार है। तृतीया तिथि शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। शाम 4 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 29 मिनट तक स्थिर योग रहेगा।  इसके अलावा पूरा दिन पार कर के देर रात 2 बजकर 21 तक मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। साथ ही शाम 4 बजकर 39 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। इसके अलावा मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग सूर्योदय से शाम 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज  का दिन उनके लिए शुभ है आप अपने बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकते है। जिससे आपको भविष्य में फायदा होने के आसार नजर आ रहे है। आपके रुखे व्यवहार के कारण दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। आपके दोस्त आपके कामों में अड़चने उत्पन्न कर सकते है, जिसमें आपको ही नुकसान होगा। लेकिन कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक भी रहेंगे। इससे आपको फायदा हो सकता है। आज आप कम समय में बहुत से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। 

Vastu Tips: घर में पैसे नहीं टिक रहे तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, तुरंत दिखेगा असर

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस के किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको हानि हो सकती है, इसलिए धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा  लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। साथी को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।

राशिफल 5 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 सितंबर 2020

मिथुन राशि
पैसों की किसी योजना के लिए आपसे खास आग्रह भी किया जा सकता है।कोई काम करने के लिए  आप पर दबाव भी बनाया जा सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े कामों में आपकी जीत हो सकती है। कोई पुराना लोन बाकी है  तो आज वो चुका देंगे। पुराने रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। ऑफिस में अफसर आपसे खुश हो सकते हैं।  भाइयों के साथ छोटी-मोटी बहस होने की संभावना बन रही है। आज आप किसी काम में नादानी भी कर सकते हैं। इससे आपको नुकसान हो सकता है। 

मनुष्य की काबिलियत को जड़ से खत्म कर देती हैं ये तीन चीजें, पड़ गई पल्ले तो छुड़ाने में बीत जाएगी पूरी जिंदगी

कर्क राशि
आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज ऑफिस में काम को लेकर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आज आप खुद के काम से ही खुश होंगे। आज बड़े लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। साथ ही आज कुछ जूनियर आपसे काम सीखने की इच्छा जाहिर करेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़ें है आज उनके किसी पूराने काम की तारीफ होने की संभावना है। आज आपकी ही कोई पूरानी योजना चल जाएगी और आपको उससे फायदा होगा। आज  बेरोजगारो को रोजगार मिलने के योग हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। शाम को दोस्तों से मुलाकात होगी। साथ में डिनर करने का प्लान भी बन सकता है। 

राशिफल 5 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 सितंबर 2020

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगे तो करियर को लेकर आज कुछ नए अवसर मिल सकते है। साथ ही आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। साथ ही कुछ बातों को लेकर मन में दुविधा बनी रहेगी, अपनी ही योजना को लेकर मन में संदेह भी पैदा हो सकता है। बेहतर होगा पहले अपनी दुविधा को दूर करें और धैर्य से काम करें। आज आप डिसीजन लेने में खुद को थोड़ा परेशान महसूस करेंगे। 

कन्या राशि
आज घर में कुछ मरम्मत या सजावट कर सकते हैं। गाड़ी की साफ-सफाई कर सकते हैं। साथ ही किचन में कोई नया सामान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय सबसे ज्यादा आनंद का रहेगा। इसी तरह आप दूसरों को खुश रखने की कोशिश में ऊंचे-ऊंचे वादे भी कर सकते हैं। आज आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इस राशि के नौकरी करने वालों को आज कंपनी में किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आपके कामकाज की तारीफ भी होगी। 

राशिफल 5 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 सितंबर 2020

तुला राशि 
आज आपका दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। आपका समय दिनभर बच्चों की बातों को सुनने में लगेगा। बच्चों के भविष्य के लिए उनके गुरु से परामर्श ले सकते है। इस राशि के दुकानदारों का दिन अच्छा रहेगा। दुकान पर ज्यादा बिक्री होने का योग बन रहा है। आपके ज्यादातर काम जो अधूरे थे आज वो पूरे होने के चांस है। छोटी कारोबारी यात्रा हो सकती है। इस राशि के न्यायधीश आज कई मामलों को सुलझा देंगे। आज आपके सामने कई तरह के मामले चलते रहेंगे। आप उनमें ही उलझे रह सकते हैं। 

वृश्चिक राशि
आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे है आज उनके लिए दिन बेहतरीन रहेगा। किसी कंपनी से अकाउंटेंट की जॉब के लिए फोन आने का योग है। इस राशि के जो लोग सोने-चांदी का व्यापार करते है आज उन्हें धनलाभ हो सकता है। साथ ही दुसरे राज्य से भारी मात्रा में  ऑडर भी मिल सकता है। जिससे आपके व्यापार में चार चांद लग जाऐंगे। लवमेट आज अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। 

राशिफल 5 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 सितंबर 2020

धनु राशि
आज आपको बिजनेस के लिए  नई योजना बनाने की जरूरत ,जिसका फायदा आपको आने वाले समय में होगा। इस राशि के नौकरी करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। मेडिकल की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित  लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। अविवाहितों को आज शादी के रिश्ते आ सकते है। हो सकता है कि शादी फिक्स भी हो जाएं। 

मकर राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज लिए हुए कुछ फैसलो पर आप दुबारा सोच-विचार करेंगे। साथ ही आपके फैसले से आपके ऑफिस वर्करों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आप किसी को अपने विचार से सहमत कराने की कोशिश करते हैं, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं।  आज आपकी मुलाकात नए लोगों से होगी जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी। 

राशिफल 5 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 5 सितंबर 2020

कुंभ राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने करियर और  पेशे में प्रगति के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा। आज आपकी अंदरूनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर खरीदेंगे तो आपके लिए दिन शुभ है।  

मीन राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आऐंगे। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। इस राशि के जो लोग प्राईवेट ऑफिस में काम करते है आज उनका प्रमोशन हो सकता है। आज आपका ज्यादातर समय परिवारवालों और दोस्तों की इच्छाओं को पूरा करने में निकल जाएगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिलकर डील साइन कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ पूराने किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते है, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल