1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्य और गुरु का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्य और गुरु का शुभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 07:00 pm IST

साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 नवंबर: इस सप्ताह सूर्श राशि परिवर्तन करेगा। जो कि वृश्चिक राशि से आकर गुरु राशि पर जाएगा। गुरु इन दिनों वैसे भी अस्त में चले गए है। जिसके कारण हर राशि पर इसका प्रभाव पड़ेगा। जानिए नवंबर का यह सप्ताह कैसा बीतेगा।

Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिये सप्ताह की शुरुआत में आपकी ही राशि में शनि चंद्रमा विषयोग बना रहे हैं जो कि सेहत के नासाज़ रहने की ओर संकेत कर रहे हैं। इसके पश्चात सप्ताह के मध्य में चंद्रमा, केतु के साथ धन भाव में गोचररत होंगे।

 धन निवेश करने व लेन के मामलों में सावधान रहें। मांगलिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं। सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा पराक्रम भाव में मंगल के साथ रहेंगें। इस समय आप काफी ऊर्जावान रहने वाले हैं। यह समय आपके लिये मौज मस्ती भरा रह सकता है।

दोस्तों के साथ किसी छोटे मोटे ट्रिप की योजना भी बना सकते हैं। वीकेंड पर चंद्रमा सुख भाव में रहेंगें। परिजनों से का साथ समय व्यतीत करने को मिल सकता है। मां की सेहत में सुधार हो सकता है जिससे आप कुछ राहत महसूस कर सकते हैं।

 हालांकि इन्हीं दिनों में सूर्य आपकी राशि से 12वें भाव में बुध व बृहस्पति के साथ आ रहे हैं जो कि आपके लिये काफी अच्छे योग बना रहे हैं। विशेषकर नई परियोजनाओं में धन निवेश लाभकारी रह सकता है। बड़े बुजूर्गों की सलाह को नजरंदाज न करें।  

मकर राशि
सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा शनि के साथ 12वें घर में होने से विषयोग बन रहा है। धन निवेश के मामलों में सावधानी बरतें। जोखिम वाले क्षेत्रों में निवेश न करें। धन हानि के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्चों से भी इस हफ्ते बचने का प्रयास करें। सप्ताह के मध्य में चंद्रमा आपकी ही राशि में केतु के साथ रहेगें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मूड में उतार-चढ़ाव महसूस कर सकते हैं।

सप्ताह के उतर्राध में चंद्रमा धन भाव में मंगल के साथ होंगे जो कि फाइनेंशियली आपके लिये एक मजबूत आर्थिक स्थिति की ओर ईशारा कर रहे हैं। सप्ताह के अंतिम दिनों में चंद्रमा पराक्रम में रहेंगें। इस समय आप थोड़ा सुस्ती दिखा सकते हैं। विश्राम के लिये भरपूर समय आपको मिल सकता है। इसी समय लाभ स्थान में सूर्य भी बुध व बृहस्पति के साथ आ रहे हैं जो कि आपके लिये काफी अच्छे संकेत कर रहे हैं। आपके लिये लाभकारी योग बन रहे हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल