1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 फरवरी: एक साथ बन रहे है कई शुभ योग, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

राशिफल 20 फरवरी: एक साथ बन रहे है कई शुभ योग, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 19, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 09:32 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि गुरुवार शाम 4 बजे तक ही रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 20 february 2020
Horoscope 20 february 2020

कुंभ राशि 
आज आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा,साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी। आपको काम के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। आप घरवालों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि 
आज किसी काम को करते समय आपको अपना मन शांत रखना चाहिए। जल्दबाजी में किये गये काम से आप परेशान हो सकते है। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने होंगे| आज किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपको अपने काम में मदद के लिये किसी से ज्यादा अपेक्षा नहीं रखनी चाहिए। इस राशि के विद्यार्थियों को कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी।  विष्णु जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं,सभी कष्ट दूर होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल