1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अक्टूबर: नवरात्रि के चौथे दिन बन रहा है शोभन योग, इन 7 राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

राशिफल 20 अक्टूबर: नवरात्रि के चौथे दिन बन रहा है शोभन योग, इन 7 राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 19, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Oct 19, 2020 06:01 pm IST

नवरात्र का चौथा दिन है। साथ ही सौभाग्य योग सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा । उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन...- India TV Hindi
राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की Image Source : INDIA TV

आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। इसके साथ ही नवरात्र का चौथा दिन है। साथ ही सौभाग्य योग सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा । उसके बाद शोभन योग लग जाएगा जो कि मंगलवार सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा । इसके अलावा पूरा दिन पार करके देर रात 2 बजकर 12 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र भी रहेगा । जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। उनके साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। आज आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों के साथ किसी मनोरंजक जगह पर यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपकी मान- प्रतिष्ठा में भी बढ़ोरी होगी। सभी काम सफल होंगे। 

वृष राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। किसी बिजनेस डील के लिए विदेश में जाने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आज हर किसी से आपका व्यवहार बेहतर  बना रहेगा। इस राशि के प्राईवेट नौकरी करने वालों को सीनियर्स का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

मिथुन राशि
आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। हर काम को पूरा करने में आज कम से कम समय लगेगा। इस राशि के बायोलॉजी टीचर्स के लिए आज का दिन अवॉर्ड और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपके प्रिय छात्र आपका सहयोग करेंगे। बिजनेस में नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। सरकारी नौकरी वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा। आपके काम समय से पूरे होंगे।

कर्क राशि 
आज कार्यक्षेत्र में किसी दोस्त से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफोर्मेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोफेसर का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

सिंह राशि
आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।  इस राशि के बुक सेलर्स के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी सेल ज्यादा होगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को समाज में अच्छी छवी बनाकर रखने की जरूरत है। इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। जो युवा जॉब की तलाश कर रहे हैं, आज उनकी अच्छी जगह पर नौकरी लगने की संभावना बन रही है। माता-पिता का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि 
आज आपको बच्चों से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको पार्टनर से कोई गिफ्ट मिलेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की आज कोई नयी डील फाइनल होगी। किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से आपकी पार्टनशीप भी हो सकती हैजिससे भविष्य में आपको काफी फायदा होगा। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आपकी सारी चिंताएं दूर होगी। आपकी सभी जरूरते पूरी होगी।

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

तुला राशि 
आज ऑफिस में आपसे कुछ लोग मदद मांग सकते हैं। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय किसी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। अगर आप कुछ दिनों से अपनी आँख संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। सभी मुश्किलों का हल निकलेगा। 

वृश्चिक राशि
आज समाज से जुड़े किसी संगठन की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी दफ्तरों में फंसा हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहेगा। आपको घरवालों से पूरी तरह से सहायता मिलेगी। आज आप अपने किसी दोस्त के घर पर जा सकते हैं। बच्चे काम में आपका हाथ बटायेंगे। आपके साथ सब अच्छा होगा।

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

धनु राशि
आपको अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ हर जगह होगी। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास लेकर आया है। आप साथ में किसी हील स्टेशन की सैर पर जायेंगे। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे। आपको आमदनी का कोई नया सोर्स मिलेगा। सेहत के मामले में आपका दिन ताजगी से परिपूर्ण रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 

मकर राशि
कुछ दिनों से चली आ रही समस्या का समाधान आज आसानी से निकल जायेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। लोग आपसे कोई काम सिखना चाहेंगे, लेकिन आपको ऐसे लोगों से बचना चाहिए, जो अपने काम के लिये आपका गलत फायदा उठाना चाहते हैं। आपको किसी को भी उधार पैसा देने से बचना चाहिए। साथ ही घर से बाहर किसी जरूरी काम के लिये जा रहे हैं, तो अपना पूरा कॉन्फिडेंस बनाकर रखें। आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

राशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की
Image Source : INDIA TVराशिफल 20 अक्टूबर: शोभन योग के कारण इन राशियों की धन-कारोबार में होगी तरक्की

कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलने वाला है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। किसी प्राइवेट कंपनी में आपको जॉब मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा और मजबूत रहेगा। आप कोई नया काम करने का मन भी बना सकते हैं। भाई-बहन के साथ संबंध बेहतर होंगे। 

मीन राशि
आज कार्यक्षेत्र में काम पूरा करने में आपको परेशानी आ सकती है। दोस्तों का सहयोग पाने के लिए आपको कोशिश करनी पड़ेगी। आज आपको किसी समाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में भी रहेगा। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें, बेहतर होगा। आज बच्चों और परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। उनके साथ घर पर ही कोई मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे| 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल