1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 सितंबर: वृष राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, वहीं इस राशि के लोगों की हर जगह होगी तारीफ

राशिफल 21 सितंबर: वृष राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल, वहीं इस राशि के लोगों की हर जगह होगी तारीफ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 20, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 06:20 pm IST

आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

21 सितंबर 2020- India TV Hindi
21 सितंबर 2020 Image Source : INDIA TV

आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि रात 11 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। रवि योग रात 8 बजकर 49 मिनट से पूरी रात पार करके कल शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा, जबकि कुमार योग सूर्योदय से रात 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा रात 8 बजकर 49 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आप का आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा।

वृष राशि
आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

21 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TV21 सितंबर 2020

मिथुन राशि
दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि
आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगी। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

21 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TV21 सितंबर 2020

सिंह राशि
आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार है। सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कन्या राशि
कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

21 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TV21 सितंबर 2020

तुला राशि 
इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि
आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी।  कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा। आपका दिन अच्छा रहेगा।

21 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TV21 सितंबर 2020

धनु राशि
किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे। कुल मिलाकर दिन उत्तम रहेगा।

मकर राशि
कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जायेंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सारे काम बनेंगे।

21 सितंबर 2020
Image Source : INDIA TV21 सितंबर 2020

कुंभ राशि
जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जायेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।  जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि
किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा। आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।