1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 23 जून: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 23 जून: कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 22, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 02:57 pm IST

मंगलवार की दोपहर पहले 11 बजकर 1 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।  साथ ही त्रिपुष्कर योग रहेगा। त्रिपुष्कर योग के दौरान किये गए मेहनत यानि कोशिशों का फल भी हमें तीन गुना होकर प्राप्त होते है। 

राशिफल 23 जून 2020- India TV Hindi
राशिफल 23 जून 2020 Image Source : INDIA TV

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। दोपहर पहले 11 बजकर 1 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा।  साथ ही त्रिपुष्कर योग रहेगा। त्रिपुष्कर योग के दौरान किये गए मेहनत यानि कोशिशों का फल भी हमें तीन गुना होकर प्राप्त होते है। साथ ही दोपहर 1 बजकर 33 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना। इस नक्षत्र को सौभाग्य का सूचक माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी पुराने सहपाठी की मदद से मिलेगा।  आज आपकी पदोन्नति होगी, पदोन्नति के साथ ही आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आपका सामाज में नाम होगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। आज शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगी।  माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

जीते जी आपको खत्म कर देगा ये एक फैसला, चाणक्य के इस गुरु मंत्र में छुपा है सुखमय जीवन का राज

राशिफल 23 जून 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 जून 2020

मिथुन राशि
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी। जिससे आप पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।

बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए मुखिया इस दिशा में करके बैठे मुंह, जानिए अन्य दिशाओं के बारे में 

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है । आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते है। ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी खतरनाक  साबित हो सकता है। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा। 

राशिफल 23 जून 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 जून 2020

सिंह राशि़
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको कोई पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभाएंगे।  आज जिस किसी भी कार्य की आप शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके उत्साह को देखकर आपके परिवार वाले भी उत्साहित होंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है। 

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें।  मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। महिलाएं आज उन्नति के पाज़िटिव इरादों  में कामयाब होंगी। 

राशिफल 23 जून 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 जून 2020

तुला राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। पारीवारिक मुद्दों पर सरेंडर करने के लिये दिन अच्छा है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। 

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आप अपनी  दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए अच्छे साबित होंगे। आज किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी । घर के किसी मसले में फैसला लेने से पहले घर के सदस्यों से भी राय ले लेना बेहतर होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

राशिफल 23 जून 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 जून 2020

धनु राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है । जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाईन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहें है तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा, साथ ही मीठी नोक-झोक भी होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। 

मकर राशि
आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनायें रखने की जरुरत है।  सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।  विद्यार्थियों के करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। 

राशिफल 23 जून 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 23 जून 2020

 
कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रूका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।  आज आप थोड़े इमोशनल रहेंगे। आज आपके दिमाग में व्यापार वृद्धि के नये-नये आयडिया आयेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा 

मीन राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है । आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आज आपके  स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल