1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 24, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Nov 24, 2020 06:15 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। एकादशी तिथि पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।

राशिफल 25 नवंबर: वृष...- India TV Hindi
राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन बुधवार है। एकादशी तिथि पूरा दिन पार कर गुरुवार सुबह 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थानी एकादशी कहते हैं। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर गुरुवार सुबह 7 बजकर 34 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसक अलावा शाम 6 बजकर 20 मिनट तक उतराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आज आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। किसी भी काम को मेहनत और लगन से करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी।  कॉलेज  स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त होगा। सरकारी कामों का निपटारा हो जायेगा| आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। धन लाभ होगा। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज आपको अपनी  मेहनत का फल जरूर मिलेगा।  समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आप की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा।  भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

Dev uthani Ekadashi 2020: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत कथा

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा ।  आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि लेगे । आर्थिक स्थिति मजबूत होगी  आज आप वाद विवादों से बचे रहेगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।  आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी|

Tulsi Vivah 2020: 25 को तुलसी विवाह, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको  वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिल सकती है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है। आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं।  कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिये दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। करोबार में तरकि होगी।

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए  कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है।  धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएँ अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है,  पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

राशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल
Image Source : INDIA TVराशिफल 25 नवंबर: वृष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानिए अन्य राशियों का हाल

कुंभ राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबुत होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। समाज  के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल