1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 नवंबर: वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, वहीं ये लोग रहें सतर्क

राशिफल 26 नवंबर: वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगी तरक्की, वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 25, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 06:05 pm IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अन्य राशियों के बारे में।

राशिफल 26 नवंबर 2020- India TV Hindi
राशिफल 26 नवंबर 2020 Image Source : INDIA TV

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरूवार का दिन है। द्वादशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। व्यतीपात योग अपने राजनीतिक शत्रुओं को नुकसान पहुँचाने, शत्रु का धन छीन लेने, शत्रु के घर में घुसकर आग लगाने के लिये बड़ा ही प्रशस्त माना जाता है। साथ ही रात 9 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ कठिन काम को करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति  में इजाफा होगा।  फाइन आर्ट्स के छात्रों को आज अधिक लाभ मिलने वाला आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। परिवार में आज आप ताल मेल बना कर रहें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी

वृष राशि
आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेंगे। आज आप जिस काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे वो आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज इनकम बढ़ने के चांस बन रहे हैं। बड़े भाई से चल रहा विवाद आज अपनों की मदद से खत्म हो जायेगा। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिलने के योग बन रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक ढेर सारा धन मिलने का योग है।

Chandra Grahan 2020: साल का आखिरी चंद्रग्रहण इन राशियों के जीवन पर डालेगा सबसे ज्यादा प्रभाव

मिथुन राशि
आज का दिन अच्छा रहना वाला है। ऑफिस में आप अधिकारियों के निकट रहेंगे साथ ही सहकर्मियों से किसी काम में सहयोग मिलेगा| व्यवसाय को लेकर भाग-दौड़ बनी रहेगी|आर्थिक स्थिती काफी मजबूत रहेगी । संपत्ति से जुड़े कार्य को आज पूरा कर लें। वरना काम पेंडिंग में जा सकता है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं लोग अपनी शादी आज उन्हें विवाह का प्रस्ताव भी साथ मिलेगा। । घन लाभ के योग भी  बन रहे है।

कर्क राशि
आज पूरा दिन बेकार के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं। बेहतर होगा दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएं, वरना आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी बढ़ती जायेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के लिये आज आपके मन में कुछ नये आइडिया आयेंगे। जिसकी जांच-परख करने के लिये आज का दिन ठीक है। आज का दिन खुशनुमा बनाने के लिये मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। धन में वृद्धि होगी।

गुरु ने किया मकर राशि में प्रवेश, इन 7 राशियों को मिलेगा धनलाभ

सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको कामकाज के बारे में गंभीरता से विचार करने की जरुरत है। दूसरों की सलाह पर ध्यान दें। आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। नए लोगों से हुई मुलाकात आपके लिये फायदेमंद रहेगी। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन यात्रा करते हुए आज आप अपने समान और पैसो का जरूर ध्यान रखें। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको आज आपको को कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। अपका ध्यान पढाई से डाइवर्ट भी हो सकता है।

कन्या राशि
आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरुरत है। जिसमें किसी करीबी का सहयोग प्राप्त होगा। आज पारीवारिक क्लेश के कारण आप थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। आपकी दखलअंदाजी से चल रहा मन मुटाव कम खत्म हो जायेगा। इस राशि के जो सोना चांदी के व्यापार से जुडे हैं आज उन्हें काफी धनलाभ होने वाला है। पेट दर्द की समस्या से आज आपको थोड़ी तकलीफ हो सकती है। बेहतर होगा आज आज तली चीजों को एवॉएड करें। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरु करने की भी सोच सकते है,जो की काफी फलदायी होगा।

तुला राशि
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पिछले कई दिनों से आप किसी बात को लेकर काफी परेशान चल रहे थें। अपनो की मदद से समाधान मिलना तय है।किसी जरुरी काम से मिला हुआ फायदा आपके हांथ से निकल सकता है। बेहतर होगा विरोधियों से सावधान रहें।आज आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा शाम को ऑफिस से आने के बाद आराम करें। इस राशि के जो लोग स्वीट्स हाउस के मालिक हैं आज उन्हें कारोबार में वृद्धि करने के लिये अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। जिनसे मिलकर व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। व्यापर में तरक्की होगी धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुयें है आज उन्हें काफी फायदा होने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।  

शुक्र ने किया तुला राशि में प्रवेश, इन 6 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं ये लोग रहें सतर्क

धनु राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कुछ नई चीजोंको सीखने की जरूरत है क्योंकि जिस काम को आप नजरअंदाज करते आ रहे थे आज उन्हीं से आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आप थोड़े व्यावहारिक रहने की कोशिश करें, लोगों पर साकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो लोग वकील हैं आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। जिससे आपको काफी धनलाभ भी होगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा। सारी परेशानीया दूर होंगी।

मकर राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी बात को लेकर आपके मन में उत्सुकता बनी रहेगी। कुछ लोग आपको खुद से जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप जो कहेंगेलोग उसे पूरी गंभीरता से सुनेंगे। इस राशि के जो छात्र इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं , उन्हें सफलता मिलनी तय है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है। खुद पर भरोसा रखें स्वास्थ्य ठीक रहेगा हर बिगड़े काम बनते नजर आयेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकोअपनी परफॉरमेंस के लिये बॉस का समर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी ईमानदारी, और काम के प्रति के लिये आपको सम्मानित किया जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज कहीं से करियर संबंधी शुभ सूचना मिलेगी। जिससे घर का वातावरण खुशनुमा बनेगा। अगर आज घूमने जा रहे हैं तो अपने साथ जरुरत की सभी चीजें जरुर ले जायें। परिवारवालों के साथ आनंद के पलों को महसूस करें। स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना हैतो आज का दिन आपके लिये खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिये आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। स्कूल में आपको सभी टीचर से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। होमवर्क का वर्कलोड आज कम रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित आज पार्ट्नर को कोई अच्छी सी वॉच गिफ्ट कर सकते हैं। कामयाबी जरुर हासिल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल