1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 28 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 28 फरवरी: वृष राशि के जातकों को मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 10:53 am IST

शुक्रवार को इन्द्र योग के साथ भरणी नक्षत्र पड़ रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 28 febraury 2020
Horoscope 28 febraury 2020

कुंभ राशि 
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बढ़े हुए आत्मविश्वास से आप सभी कामों में सफलता हासिल कर पायेंगे। आपका जरूरी काम जल्द ही बन जायेगा। ऑफिस में भी काम के प्रति माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। इस राशि के विवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जायेंगे। बिजनेस के काम में बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट लग सकता है। चिड़ियों को दाना डालें, बिगड़े काम बनाते नजर आयेंगे।

मीन राशि 
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं। आपका काम सफल होगा । आपके जीवनसाथी को भी तरक्की का कोई अच्छा मौका मिलेगा । ऑफिस में आप सभी काम समय से पूरे कर लेंगे। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट करे। लेकिन सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। आपको तली-भुनी चीजोंको खाने से बचना चाहिए। अपने इष्टदेव को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल