1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 31 जनवरी: माह के आखिरी दिन बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार

राशिफल 31 जनवरी: माह के आखिरी दिन बन रहे हैं कई शुभ योग, जानें राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2020 06:27 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 09:13 am IST

माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि शाम 3 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 31 January 2020
Horoscope 31 January 2020

कुंभ राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। कुछ दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। माता-पिता से आज कोई अच्छी सलाह मिलेगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज आप किसी बात को लेकर खुद ही मुस्कुराते नजर आयेंगे। इस राशि के तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आप किसी नई तकनीक को सीखने में रुचि दिखायेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

मीन राशि 
आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। परिवार के सहयोग से आपके कुछ काम पूरे भी हो सकते हैं, लेकिन आज आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना है। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आज सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। मंदिर में लड्डू का प्रसाद चढाए रुके हुए सारे काम पूरें होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल