1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 फरवरी: मेष राशि के जातको का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 4 फरवरी: मेष राशि के जातको का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 02:48 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 01 बजकर 49 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

Horoscope 4 februray 2020
Horoscope 4 februray 2020

धनु राशि 
आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन  लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी।आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक बना देगा।  सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। जरूरतमंद को भोजन कराएं, सभी कार्य सफल होंगे। 

मकर राशि
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिल सकती है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह के समय टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। लेन-देन में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। हनुमान मंदिर में सिन्दूर चढ़ाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल