1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 4 फरवरी: मेष राशि के जातको का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 4 फरवरी: मेष राशि के जातको का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 02:48 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि रात 9 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। साथ ही रात 01 बजकर 49 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

Horoscope 4 februray 2020
Horoscope 4 februray 2020

कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी से कोई उपहार मिलेगा। इससे आपका मन खुश रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही वो आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। बिजनेसमैन को बेहतर मौके मिलेंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरे से आपसी समझ बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। छात्रों को अपने विषय में आ रही बाधा का हल मिल सकता है। हनुमान जी के मंत्र- हं हनुमते नम: का 11 बार जप करें , पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। ......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल