1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 5 फरवरी: मिथुन राशि के जातको को मिलेगी हर काम में सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 5 फरवरी: मिथुन राशि के जातको को मिलेगी हर काम में सफलता, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 05:11 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बुधवार का दिन है| एकादशी तिथि रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 5 february 2020
Horoscope 5 february 2020

कुंभ राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे। आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव के योग बन रहे हैं। लेकिन आज आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोडा परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आज के दिन सुबह नहाने के बाद पूजा कर के सौभाग्य बीसा यंत्र धारण करें, शादी में आ रही सारी रूकावटें खत्म होंगी।

मीन राशि 
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आप नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। घर पर किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिल सकता है, मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल