1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 7 फरवरी: मेष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें अन्य राशियों के बारे में

राशिफल 7 फरवरी: मेष राशि के जातकों का लवमेट के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानें अन्य राशियों के बारे में

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 06, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 03:15 pm IST

माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी।

Horoscope 7 february 2020
Horoscope 7 february 2020

तुला राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है। मित्रों से मिलने आप उनके घर जाऐंगे । आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, इसको दूर करने के लिए अपने बेडरूम में बेड के पास लव बर्ड का एक स्टेचू रखें,जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी और रिश्ते में मधुरता आयेंगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा । अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाऐगे। कार्यक्षेत्र के किसी काम से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे।  करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुलेगे| कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी । आप कोई छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार करेंगे । बिज़नेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी हो सकती हैं। जरुरतमंद को भोजन कराएं, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल