1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2020 06:08 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 06:08 pm IST

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क...- India TV Hindi
राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल Image Source : INDIA TV

अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि  शाम 5 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। साथ ही पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक परिध योग रहेगा | इसके अलावा रात 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन। 

मेष राशि 

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अचानक से आपके घर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकता है। जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनायी हुई सारी योजनायें आज पूरी हो जाएंगी। आपको आज परिवार से मन पसंद सरप्राइज मिल सकता है। स्टूडेंट अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श ले सकते है। शिक्षकों के लिए आज का दिन प्रमोशन दिला सकता है। माता - पिता का आर्शीवाद लेने से सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

वृष राशि 
आज के दिन सारी इच्छाएं पूरी होंगी। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज दुश्मन आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। 

राहु-केतु का राशिपरिवर्तन, जानें अगले 18 माह मिलेगा किन राशियों को लाभ और किन्हें होगा नुकसान

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

मिथुन राशि
आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने ले जाने कावादा कर सकते है। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शाम को घरवालो के साथ बातचीत करके घर की सारी मुश्किले दूर हो जाएंगी।

कर्क राशि 
आज का दिन आप के लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती हैं। आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते है। जिससे दोनों के प्यार में मिठास बढ़ेगी।आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धनलाभ में काफी इजाफा होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें दूर होगी।  

मकर राशि में शनि का गोचर, मेष सहित इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं मुश्किलें

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

सिंह राशि 
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज शाम को बच्चों के साथ पार्क में घूमने जा सकते हो। दोस्तों की सहायता सा  कोई नया बिजनेस शुरु कर सकते हो, जिससे आपको दो गुना लाभ होगा। संतान पक्ष की प्राप्ति से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। 

कन्या राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। करोबार  से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

तुला राशि 
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। आज बाहर घूमने का प्लान भी बन सकता है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लागों का आज मान - सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता- पिता अपने बच्चों के साथ समय बितेयेंगे।  स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्टोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ गेटटू गेदर कर सकते है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। 

वृश्चिक राशि 
आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। आज माता-पिता के साथ मंदिर में जाने का प्लान बना सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती है। अगर आप किसी समारोह में जा रहें लाइट जाने पर आपको तैयार होने में थोड़ा लेट हो सकता है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी। 

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

धनु राशि
आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा होगा। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट के लिए आज सफलता मिलना निश्चित है। बेरोजगारों को रोजगार भी मिल सकता है। माता - पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके व्यापार को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज दिन अच्छा है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। कारोबार में आ रही सारी परेशनियां दूर होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को आज सीनियर्स की मदद से पूरा कर लीजिए वरना टीचर्स से आपको डांट पड़ सकती है। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित आज जीवनसाथी से कोई ऐसा वादा न करें जो वे पूरा न कर सकें। इससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आ सकती है।  शाम को परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मीठा खाने से जीवन में मिठास बढ़ेगी। 

राशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल
Image Source : INDIA TVराशिफल 9 अक्टूबर: कर्क सहित इन राशियों के पैसे होंगे ज्यादा खर्च, वहीं ये लोग रखें सेहत का ख्याल

कुंभ राशि 
अगर आप नौकरी कर रहें तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में थोड़ी प्रॉब्लम होगी। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। घर में सुख - शांति रहेगी।

मीन राशि 
आज दिन बहुत अच्छा रहेगा। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें । इस राशि छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। समाज में आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज राहत मिलने के आसार हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी आर्थिक स्थिति सही रहेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल