1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 05, 2020 02:58 pm IST,  Updated : Jun 05, 2020 02:58 pm IST

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी।

राशिफल 6 जून- India TV Hindi
राशिफल 6 जून Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि रात 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वितीया तिथि लग जायेगी। सनातन पंचांग के अनुसार आषाढ़ वर्ष का चौथा महीना होता है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाली भयंकर गर्मी से आषाढ़ महीने में ही राहत मिलने के असार नज़र आते हैं। इसके साथ ही दोपहर 3 बजकर 12 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। सत्ताईस नक्षत्रों की श्रेणी में ज्येष्ठा 18वां नक्षत्र है। इसके अलावा  शाम 5 बजकर 19 मिनट तक साध्य योग रहेगा। यदि आपको किसी से विद्या या कोई विधि सीखनी हो, तो यह योग अति उत्तम है।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि

 किसी खाने की चीज़ के प्रति आज आपका मन विचलित रहेगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। 

वृष राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। 

वास्तु टिप्स: कभी भी दीपक, मोमबत्ती या माचिस की तीलियां इस तरह न बुझाएं, जानें कारण

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
Image Source : INDIA TVराशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको आज प्राणायाम करना चाहिए। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। 

कर्क राशि
माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा। 

जून 2020 कैलेंडर: निर्जला एकादशी से लेकर सूर्य ग्रहण तक, जानिए जून माह के पूरे व्रत-त्योहार

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
Image Source : INDIA TVराशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

सिंह राशि 
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रक्खे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ सकता है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। 

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको नए मुकाम तक पहुचाएगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
Image Source : INDIA TVराशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

तुला राशि
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

वृश्चिक राशि
आज का दिनअच्छा रहने वाला है। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले ले आउट बनाइये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से  परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे। 

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
Image Source : INDIA TVराशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

धनु राशि
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या को और भी टाइट बनाएंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। आज सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान रखें। 

मकर राशि 
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करके ही कोई बड़ा  फ़ैसला करें। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे 

राशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ
Image Source : INDIA TVराशिफल 6 जून: शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों लिए अच्छा, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का साथ

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।  आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर मित्रगण काफी खुश होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। 

मीन राशि
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने पुराने कागजातों छांटेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी होने की स्थिति से बचना होगा। घर में अचानक खुशियां आयेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल