1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 05:31 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज  देर रात 01 बजकर 5 मिनट पर वक्री गुरु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त तक वृश्चिक राशि में ही वक्री होकर रहेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

jupiter transit in scorpio
jupiter transit in scorpio

सिंह राशि
वक्री गुरु आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको पैसों की हानि हो सकती है। आपको पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस बीच आपको किसी न किसी चीज का भय भी हो सकता है। आपको जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अत: 11 अगस्त तक वक्री गुरु की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिए अपने से बड़ों का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। इससे आपको जीवन में आ रही  सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि
वक्री गुरु आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके धन में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा। भाई आपको हर तरह से सपोर्टकरेंगे और संतान से भी आपको पूरा सुख मिलेगा। साथ ही आपकी सेहत अच्छी  रहेगी। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा| अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं, तो इस दौरान आपको अधिक लाभ होगा। अतः 11 अगस्त तक वक्री गुरु की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए पीले कपड़े में चने की दाल बांधकर मंदिर में दान करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल