1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 05:31 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज  देर रात 01 बजकर 5 मिनट पर वक्री गुरु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त तक वृश्चिक राशि में ही वक्री होकर रहेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

jupiter transit in scorpio
jupiter transit in scorpio

तुला राशि
वक्री गुरु आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको कोई रोग परेशान कर सकता है। 11 अगस्त तक आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही ससुराल पक्ष से धन के मामले में हानि हो सकती है। अत: 11 अगस्त तक वक्री गुरु की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ फलों से बचने के लिएब्राह्मण को पीले रंग की कोई चीज़ दान करें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

वृश्चिक राशि
वक्री गुरु आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको पैसे कमाने के लिए थोड़ी कोशिशें करनी पड़ेगी। राजकार्य और किसी तरह के मुकदमे में सफलता मिलने की उम्मीद है।। साथ ही आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके ऊपर बड़ों का आशीर्वाद बना रहेगा। विशेष तौर पर माता-पिता से सहयोग मिलता रहेगा। अत: 11 अगस्त तक वक्री गुरु के शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रत्येक महिला का सम्मान करें। किसी से भी ऊंची आवाज में बात ना करें।......... ऐसा करने से जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल