1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

आज रात गुरु कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, गुरु की उल्टी चाल से बचकर रहें मेष, तुला और मीन राशि के जातक

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 22, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2019 05:31 pm IST

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। आज  देर रात 01 बजकर 5 मिनट पर वक्री गुरु धनु से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और 11 अगस्त तक वृश्चिक राशि में ही वक्री होकर रहेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

jupiter transit in scorpio
jupiter transit in scorpio

कुंभ राशि
वक्री गुरु आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको राजकार्यों में लाभ मिलेगा। करियर में जल्द ही आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जरूरत पड़ने पर आपकी संतान आपके कार्यों का उत्तरदायित्व निभाने में आपकी सहायता करेगी। अत: 11 अगस्त तक गुरु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए बाहर आते-जाते समय अपना सिर ढक्कर रखें। अगर आप पगड़ी बांधते हैं, तो उस पर पीले केसर का तिलक लगाएं। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
वक्री गुरु आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। वक्री गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके मुख से निकले हुए वचन पक्के होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम के लिये की गई मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। आपको धन लाभ होने की भी संभावना है। अत: अपने जीवन में सब कुछ बेहतर बनाये रखने के लिए और आज से 11 अगस्त तक वक्री गुरु के शुभ फल प्राप्त करने के लिए  श्री विष्णु को हाथ जोड़कर प्रणाम करें और मन्दिर में एक हल्दी का टुकड़ा दान करें। इससे आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल