1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 02:30 pm IST

बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तब तक बुध के मीन राशि में गोचर से मीन राशि के साथ ही बाकी ग्यारह राशियों के जातकों पर क्या असर होगा। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

बुध का मीन में गोचर
बुध का मीन में गोचर

मिथुन राशि 
बुध आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप मन लगाकर अपना काम पूरा करेंगे। आपके चेहरे पर हमेशा एक खुशी बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कई मौके मिल सकते हैं। बस, उन मौकों से फायदा उठाना आपके हाथ में है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। साथ ही आपके टैलेंट में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। अतः 24 अप्रैल तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए आपको सिद्धकुंजिका स्रोत का पाठ करना चाहिए। इससे काम में आपका मन लगा रहेगा और करियर में लाभ मिलेगा। 

 कर्क राशि 
बुध आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आप सोच रहे हैं। इसलिए आपको आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करने की जरूरत है। संतान के मामले में किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती है। आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा जरूर करना चाहिए। साथ ही 24 अप्रैल तक बुध के शुभ फल पाने के लिए और अशुभ स्थितियों से बचने के लिए आपको हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए। इससे आप बुध के अशुभ फलों से बचे रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे मे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल