1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 02:30 pm IST

बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तब तक बुध के मीन राशि में गोचर से मीन राशि के साथ ही बाकी ग्यारह राशियों के जातकों पर क्या असर होगा। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

बुध का मीन में गोचर
बुध का मीन में गोचर

तुला राशि 
बुध आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको 24 अप्रैल तक किसी चीज़ के प्रति अधिक लालच हो सकता है। आपको इससे बचना चाहिए। साथ ही माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। बुजुर्गों को भी इस दौरान थोड़ी परेशानी हो सकती है। अतः 24 अप्रैल तक अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।  

वृश्चिक राशि
बुध आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आप हमेशा प्रसन्न दिखायी देंगे। आपके मुंह से निकली हुई बातें दूसरों के लिए बहुत ही प्रभावशाली रहेंगी। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपके परिवार में वृद्धि होगी। आपको धन लाभ होगा। अगर आपने घर में गाय पाल रखी है, तो बुध का ये गोचर आपके साथ ही आपकी संतान और जीवनसाथी के लिए भी काफी अच्छा रहेगा। आपको इस दौरान किसी पैतृक सम्पत्ति से लाभ मिल सकता है। अतः 24 अप्रैल तक बुध की शुभ स्थिति को बनाये रखने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं या पक्षियों के लिए छत पर दाना रखे | इससे आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे मे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल