1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mulank 1 Career Options: मूलांक 1 के लिए कौन सा करियर है बेस्ट? लीडरशिप और आत्मविश्वास से भरे ये लोग इन क्षेत्रों में बनाते हैं खास पहचान

Mulank 1 Career Options: मूलांक 1 के लिए कौन सा करियर है बेस्ट? लीडरशिप और आत्मविश्वास से भरे ये लोग इन क्षेत्रों में बनाते हैं खास पहचान

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 22, 2026 05:30 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 08:36 pm IST

Mulank 1 Career Options: ज्योतिष शास्त्र के कहता है कि मूलांक 1 वाले लोग जन्म से लीडर होते हैं और इनमें कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा होता है। चलिए जानते हैं कि मूलांक 1 वाले जातक कौन-कौन सी फील्ड में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। सही दिशा में करियर चुनकर ये लोग ऊंचे मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

Mulank 1 Career Options- India TV Hindi
मूलांक 1 वाले लोगों के लिए कौन सा करियर है बेस्ट Image Source : PEXELS

Mulank 1 Career Options: अंक ज्योतिष में मूलांक का व्यक्ति की पर्सनैलिटी और करियर पर गहरा असर माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास और महत्वाकांक्षा के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे लोग भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय खुद की पहचान बनाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि इन लोगों को करियर के लिहाज से कौन-कौन सी फील्ड चुननी चाहिए, ताकि ये आगे चलकर अपने करियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। 

मूलांक 1 की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और स्वतंत्र सोच वाले होते हैं। ये फैसले लेने में तेज होते हैं और नई राह बनाने से नहीं डरते। सूर्य का ही प्रभाव होता है कि इनके अंदर नेतृत्व की प्राकृतिक क्षमता पाई जाती है और ये कमाल के लीडर बनते हैं। 

IAS, IPS और सेना अधिकारी

प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े क्षेत्र मूलांक 1 वालों के लिए सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। आईएएस, आईपीएस और सेना अधिकारी, मैनेजर या निदेशक जैसे पदों पर ये लोग अपनी निर्णय क्षमता और टीम को प्रेरित करने की कला से सफलता हासिल करते हैं।

खुद का रोजगार और बिजनेस

मूलांक 1 वाले लोग नौकरी से ज्यादा बिजनेस में चमकते हैं। स्टार्टअप, अपनी कंपनी, सोना-चांदी या इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार इनके लिए फायदेमंद रहता है। जोखिम लेने की क्षमता इन्हें दूसरों से आगे रखती है।

राजनीति और पब्लिक रिलेशन

राजनीति, पब्लिक स्पीकिंग और PR के क्षेत्र में भी मूलांक 1 वाले सफल रहते हैं। लोगों को प्रभावित करना और अपने विचारों को मजबूती से रखना इनकी खासियत होती है।

फाइनेंस, निवेश और व्यापार

पैसे से जुड़े मामलों में मूलांक 1 के लोग समझदारी दिखाते हैं। बैंकिंग, रियल एस्टेट, निवेश और व्यापार में ये अच्छे निर्णय लेकर लाभ कमा सकते हैं।

क्रिएटिव फील्ड और स्पोर्ट्स

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों को प्रतिस्पर्धा प्रेरित करती है। एक कलाकार, लेखक, निर्देशक, मीडिया प्रोफेशनल या खिलाड़ी के रूप में ये अपनी ऊर्जा और रणनीति से सफलता पा सकते हैं।

टेक्नीक और इंजीनियरिंग

मूलांक 1 के जातक, जो इनोवेशन और डिजाइन में रुचि रखते हैं, वे लोग इंजीनियरिंग और टेक्निकल फील्ड में भी करियर बना सकते हैं, क्योंकि इस पील्ड में ये लोग बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।

मूलांक 1 वाले क्या रखें सावधानी?

मूलांक 1 वालों को अहंकार और जल्दबाजी से बचना चाहिए। धैर्य और आत्म-अनुशासन अपनाकर ये हर चुनौती पर विजय पा सकते हैं। सूर्य पूजा और सकारात्मक दिशा में प्रयास इनके लिए शुभ माने जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी ताकत है इनका आत्मविश्वास, होते हैं ऑब्जर्वेंट, 2026 में करियर में पाएंगे बड़ा मुकाम

बसंत पंचमी पर करें मां सरस्वती के 108 नामों का जाप, विद्यार्थियों और साधकों के लिए अमोघ उपाय

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।