1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology: इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी ताकत है आत्मविश्वास, होते हैं बेहद समझदार और ऑब्जर्वेंट,2026 में करियर में पाएंगे बड़ा मुकाम

Numerology: इस मूलांक वालों की सबसे बड़ी ताकत है आत्मविश्वास, होते हैं बेहद समझदार और ऑब्जर्वेंट,2026 में करियर में पाएंगे बड़ा मुकाम

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 21, 2026 10:30 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 10:30 pm IST

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 7 वाले लोग गहरी सोच, अलग नजरिए और शांत स्वभाव के होते हैं। 2026 में इन जातकों को करियर में नई दिशा, अवसर और आत्मविकास के संकेत मिल रहे हैं। जानिए मूलांक 7 की खासियत, करियर, रिश्ते और जीवन से जुड़े अहम पहलू।

Numerology Number 7 मूलांक 7 वालों का स्वभाव - India TV Hindi
मूलांक 7 वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है? Image Source : PEXELS

Numerology: व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, सोच और करियर की दिशा के बारे में कई संकेत देता है। खासतौर पर मूलांक 7 को सबसे रहस्यमयी और गूढ़ मूलांकों में गिना जाता है। अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो वर्ष 2026 आपके करियर और जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है। ऐसे लोग आमतौर पर शांत, गंभीर और कम बोलने वाले होते हैं। ये अपनी निजी बातें हर किसी से साझा नहीं करते, जिस वजह से इन्हें रहस्यमयी समझा जाता है। इन्हें अकेले समय बिताना और खुद से जुड़कर सोचना पसंद होता है।

2026 में करियर में आने वाला बदलाव

साल 2026 मूलांक 7 वालों के लिए करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान नौकरी में बदलाव, नई जिम्मेदारी या किसी नए क्षेत्र में कदम रखने का मौका मिल सकता है। सही समय पर लिया गया फैसला इन्हें बड़ी सफलता दिला सकता है।

करियर में कहां मिलती है सफलता

मूलांक 7 वाले लोग रिसर्च, टीचिंग, लेखन, ज्योतिष, आध्यात्म, साइंस और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें एक जैसी दिनचर्या वाले काम पसंद नहीं आते, बल्कि चुनौतीपूर्ण और दिमागी काम इन्हें आकर्षित करते हैं।

रिश्तों और शादी में स्वभाव

रिश्तों में ये लोग ईमानदार और वफादार होते हैं। दिखावे से दूर रहकर दिल से रिश्ते निभाते हैं। हालांकि अपने जज्बात खुलकर व्यक्त करने में इन्हें समय लगता है, लेकिन ये भरोसेमंद जीवनसाथी साबित होते हैं।

मूलांक 7 वालों की खूबियां

  1. मूलांक 7 वाले लोग बेहद समझदार और ऑब्जर्वेंट होते हैं। ये बिना ज्यादा बोले सामने वाले की मानसिकता समझ लेते हैं और कम बोलने वाले स्वभाव के होते हैं
  2. भीड़ से अलग रहना और अकेले समय बिताना इन्हें पसंद होता है
  3. ये लोग रहस्यमयी और इंट्यूटिव होते हैं, सामने वाले को जल्दी समझ लेते हैं
  4. आत्मविश्वास इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है, जो कठिन परिस्थितियों में भी इन्हें मजबूत बनाए रखती है।
  5. दूसरों की राय से ज्यादा ये अपने अनुभव और सोच पर भरोसा करते हैं। 
  6. ये लोग जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते, हर पहलू पर विचार करते हैं
  7. ज्ञान, रिसर्च और सीखने में इनकी रुचि अधिक होती है
  8. आध्यात्म और जीवन के गहरे सवालों की ओर स्वाभाविक झुकाव होता है
  9. जीवन में उतार-चढ़ाव आने के बावजूद ये हर अनुभव से सीख लेते हैं। उम्र के साथ इनका जीवन अधिक स्थिर होता जाता है और आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: गुप्त नवरात्रि क्यों माना जाता है साधना का विशेष पर्व?, यहां पढ़ें गुप्त नवरात्रि की पौराणिक कथा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।