1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 02:30 pm IST

बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तब तक बुध के मीन राशि में गोचर से मीन राशि के साथ ही बाकी ग्यारह राशियों के जातकों पर क्या असर होगा। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

बुध का मीन में गोचर
बुध का मीन में गोचर

धनु राशि 
बुध आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवन में माता-पिता का सुख बना रहेगा। धन के साथ ही आपकी आयु में भी वृद्धि होगी। साथ ही सरकारी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा। आपकी उन्नति होगी। आप इस दौरान बहुत धैर्यवान रहेंगे। अतः 24 अप्रैल तक बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। इससे आपके जीवन में सुख बना रहेगा। 

 मकर राशि 
बुध आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपके परिवार में किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती है। संतान सुख पाने में कुछ समय लग सकता है। भाई-बहनों से आपको मनचाहा सहयोग नहीं मिल पायेगा। साथ ही आप अपनी बातों को दूसरों के सामने खुलकर नहीं रख पायेंगे। अतः बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें। कोरोना के वजह से जिनके लिए ये उपाय करना संभव नहीं वो मूंग को घर में ही कही एकांत स्थान पर रख दें | इससे आपकी स्थिति बेहतर होगी। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे मे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल