1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

7 अप्रैल को बुध कर रहा है मीन राशि में प्रवेश, मेष सहित इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 06, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 02:30 pm IST

बुध मीन राशि में गोचर करेंगे तब तक बुध के मीन राशि में गोचर से मीन राशि के साथ ही बाकी ग्यारह राशियों के जातकों पर क्या असर होगा। जानें इस बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

बुध का मीन में गोचर
बुध का मीन में गोचर

कुंभ राशि 
बुध आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी। आपको धन लाभ होगा। आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आप खुद में मस्त रहेंगे। आप अपनी बोली से अपने सारे कामों को बनाने में सफल रहेंगे। साथ ही आपकी कलम आपकी ताकत बनी रहेगी। आपको हर जगह सम्मान मिलेगा। अतः 24 अप्रैल तक बुध की शुभ स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए। इससे आपको धन लाभ होता रहेगा।   

 मीन राशि 
बुध आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आपको हर तरह का सुख मिलेगा। आपका करियर अच्छा रहेगा। साथ ही आपकी संतान के लिए भी समय अच्छा है। लेकिन 24 अप्रैल तक आपको अधिक पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। साथ ही शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए और अशुभ स्थिति से बचने के लिए 24 अप्रैल तक आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। इससे आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल