1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नींबू पानी या ग्रीन टी, वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद क्या है?

नींबू पानी या ग्रीन टी, वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद क्या है?

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 22, 2026 07:17 am IST,  Updated : Jan 22, 2026 07:17 am IST

वजन घटाने के लिए नींबू पानी और ग्रीन टी दोनों ही बेहतर माने जाते हैं,लेकिन ये शरीर पर अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं वेट लॉस में ज्यादा कारगर क्या है।

नींबू पानी या ग्रीन टी, वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद क्या है? - India TV Hindi
नींबू पानी या ग्रीन टी, वजन घटाने में ज्यादा फायदेमंद क्या है? Image Source : FREEPIK

वजन घटाना आज के समय में लोगों के लिए काफी चैलेंजिंग हो चुका है। खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड खाने की वजह से लोगों के तोंद निकलते जा रहे हैं। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज से लेकर तमाम तरह के डाइट ले रहे हैं। इनमें सबसे कॉमन वेट लॉस टिप्स जो ज्यादातर लोग अपनाते हैं वो है ग्रीन टी और नींबू पानी का सेवन। लेकिन लोगों को ये नहीं मालूम होता कि वेट लॉस में ज्यादा कारगर क्या है। अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि नींबू पानी या ग्रीन टी, वेट लॉस में क्या कारगर है तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं क्या है ज्यादा फायदेमंद। 

ग्रीन टी (Green Tea): मेटाबॉलिज्म बूस्टर

ग्रीन टी में कैटेचिन (EGCG) और कैफीन होता है, जो वजन घटाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

मेटाबॉलिज्म: यह शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बढ़ाती है।

फैट ऑक्सीडेशन: एक्सरसाइज के दौरान ग्रीन टी पीने से शरीर फैट को ऊर्जा के रूप में अधिक तेजी से इस्तेमाल कर पाता है।

इस बात का रखें ध्यान: इसे खाली पेट पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी हो सकती है। ऐसे में खाली पेट इसका सेवन न करें। साथ ही दिन में 2-3 कप से ज्यादा न पीएं। 

नींबू पानी (Lemon Water): डिटॉक्स और हाइड्रेशन

नींबू पानी सीधे तौर पर फैट नहीं जलाता, बल्कि वजन घटाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है।

डिटॉक्सिफिकेशन: यह लिवर को साफ करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें मौजूद पेक्टिन फाइबर भूख को कम करने में सहायक हो सकता है।

हाइड्रेशन: अक्सर हम प्यास को भूख समझ लेते हैं। नींबू पानी आपको हाइड्रेटेड रखकर बेवजह खाने से बचाता है।

सबसे बेहतर क्या है? 

अगर आप ज्यादा फायदा चाहते हैं, तो दोनों का मेल सबसे असरदार है। शोध बताते हैं कि ग्रीन टी में नींबू का रस मिलाने से उसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स का अवशोषण 5 से 10 गुना बढ़ जाता है। सुबह की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करें ताकि शरीर डिटॉक्स हो जाए, और दोपहर में मेटाबॉलिज्म को किक देने के लिए ग्रीन टी का सेवन करें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।