1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. UPW vs GG: गुजरात ने UP को 45 रनों से दी मात, 5वें पायदान से सीधे दूसरे स्थान पर लगाई छलांग

UPW vs GG: गुजरात ने UP को 45 रनों से दी मात, 5वें पायदान से सीधे दूसरे स्थान पर लगाई छलांग

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 22, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 11:06 pm IST

UPW vs GG: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में यूपी की टीम की गुजरात से भिड़ंत हुई। गुजरात की टीम ने UP को 45 रनों से मात दी।

गुजरात बनाम UP- India TV Hindi
गुजरात बनाम UP Image Source : PTI

UPW vs GG: वूमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच में यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स का आमना-सामना हुआ। इस मैच में गुजरात की टीम हार के सिलसिले को तोड़ने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 8 विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया। सोफी डिवाइन ने नाबाद अर्धशतक जड़ा। गुजरात के स्कोर का पीछा करते हुए UP की टीम की पारी का आगाज बेहद खराब रहा। 67 रन पर ही 5 बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद पूरी टीम 17.3 ओवर में 108 रनों पर ढेर हो गई। गुजरात की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। गुजरात की यह इस सीजन तीसरी जीत है। इस जीत से गुजरात पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान से उठकर सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। अब टीम के 6 पॉइंट हो गए हैं।

इससे पहले गुजरात की ओर से बेथ मूनी और डैनी व्याट-हॉज पारी का आगाज करने उतरी। हालांकि, तीसरे ओवर में ही डैनी व्याट-हॉज आउट होकर पवेलियन लौट गई हैं। डैनी सिर्फ 14 रन बना सकी। डैनी व्याट के बाद अनुष्का शर्मा भी पवेलियन लौट गई हैं। अनुष्का ने सिर्फ 14 रन बनाए। 6 ओवर में टीम ने 2 विकेट खोकर 52 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए। 10 ओवर की समाप्ति से पहले ही कप्तान एशले गार्डनर भी आउट हो गई हैं। गार्डनर को दीप्ति शर्मा ने अपना शिकार बनाया। 100 रन पूरे होने से पहले बेथ मूनी 38 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गई हैं। इसके कुछ देर बाद भारतीय फुलमाली रन आउट हो गई हैं। कनिका आहूजा और काशवी गौतम ने भी क्रीज पर जमने की जहमत नहीं उठाई। 19 ओवर में टीम का स्कोर सिर्फ 137 रन और 7 विकेट गिर गए। आखिरी ओवर में टीम 8 विकेट खोकर 154 रन बनाने में सफल रही। आखिरी गेंद पर 2 रन लेते हुए सोफी डिवाइन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

यूपी वॉरियर्स (प्लेइंग इलेवन): मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, क्लो ट्रायोन, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

गुजरात जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, डैनी व्याट-हॉज, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, हैप्पी कुमारी, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल