1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश बाहर, किस टीम की होगी टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री, बैठे बिठाए लगी लॉटरी

बांग्लादेश बाहर, किस टीम की होगी टी20 वर्ल्ड कप में एंट्री, बैठे बिठाए लगी लॉटरी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jan 22, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 04:51 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होते ही स्कॉटलैंड की लॉटरी लग गई है। अब यही टीम बांग्लादेश की जगह ​आईसीसी ​वर्ल्ड कप के मैच खेलती हुई नजर आएगी।

scotland cricket team- India TV Hindi
स्कॉटलैंड ​क्रिकेट टीम Image Source : AP

ICC T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। अब इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। अब से कुछ ही देर पहले ये फैसला लिया गया। अब सवाल ये है कि बांग्लादेश की जगह कौन सी टीम इस टूर्नामेंट में आएगी। इसका निर्णय पहले ही हो गया है, हालांकि आईसीसी की ओर से ऐलान होना बाकी है। जल्द ही उसके नाम से भी पर्दा हटा दिया जाएगा। 

आईसीसी ने दिया था अल्टीमेटम, आखिरकार बांग्लादेश हो गया पस्त

आईसीसी के सख्त रुख के आगे आखिर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की एक नहीं चली। आईसीसी ने बुधवार को ही साफ कर दिया था कि बांग्लादेश को अगर टी20 विश्व कप खेलना है तो उसे भारत जाना ही होगा। अगर टीम नहीं जाएगी तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसके बाद उसे सोचने और समझने के लिए एक दिन का वक्त दिया गया था। जो आज यानी गुरुवार को समाप्त हो रहा था। इसी बीच बांग्लादेश ने फैसला किया कि वे भारत जाकर नहीं खेलेंगे और यहीं पर बांग्लादेश का खेल भी खत्म हो गया। 

स्कॉटलैंड की टीम खेलेगी अब टी20 विश्व कप के मुकाबले

इस बीच अगर बात दूसरी टीम की करें तो उसका नाम भी तय हो गया है। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड की टीम अब टी20 विश्व कप 2026 में खेलने के लिए शामिल हो जाएगी। स्कॉटलैंड उसी ग्रुप सी में रखी शामिल की जाएगी, जहां बांग्लादेश क्रिकेट टीम थी। यानी शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जो मैच बांग्लादेश की टीम खेल रही थी, वही अब स्कॉटलैंड की टीम खेलती हुई नजर आएगी। 

सात फरवरी को बांग्लादेश को खेलना था अपना पहला मैच

आईसीसी ने बांग्लादेश को जिस ग्रुप में रखा था, उसमें वेस्टइंंडीज, इटली और इंग्लैंड के अलावा नेपाल की भी टीम है। अब इसी ग्रुप में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड की टीम खेलती हुई नजर आएगी। टी20 विश्व कप 2026 का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाना है। पहले दिन तीन मैच होंगे। इसी दिन बांग्लादेश को वेस्टइंडीज से अपना मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेलना था, लेकिन अब मैच तो होगा, लेकिन बांग्लादेश की जगह वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने ठोका एक और शतक, आखिर कब तक करता रहेगा इंतजार

Shubman Gill: शुभमन गिल डक पर आउट, दो बॉल भी नहीं खेल पाए कप्तान, कैसे बदलेंगे दिन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल