1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope July 2018: जानिए जुलाई माह में किसकी चमकेगी किस्मत

Monthly Horoscope July 2018: जानिए जुलाई माह में किसकी चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jul 04, 2018 11:49 am IST

मासिक राशिफल जुलाई 2018 में कई जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इसके अलावा इस माह मंगल वक्री होगा। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में गोचर होगा। इसके अलावा कर्क सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ में प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह माह।

Monthly Horoscope july 2018
Image Source : PTIMonthly Horoscope july 2018

मिथुन राशि
जुलाई माह में आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से धन भाव में राहू के साथ विराजमान हैं। वैसे तो यह समय आपके लिये फाइनेंशियल लाभ मिलने के संकेत कर रहा है। कला व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिये भी अनुकूल समय रहने वाला है रुका हुआ धन मिलने के योग भी बन रहे हैं लेकिन धन भाव में राशि स्वामी बुध का राहू के साथ होना व अष्टम भाव में मंगल का वक्री होना आपके लिये चुनौतियां लेकर भी आ सकता है।

माह के आरंभिक दिनों में शुक्र आपकी राशि से पराक्रम भाव में गोचररतहोंगे तो कुछ समय के पश्चात आपकी राशि से पंचम भाव में गोचररत गुरु भी वक्री से मार्गी हो जायेंगें। यह सारी स्थितियां आपके अनुकूल रहने वाली हैं। आप काफी सक्रिय रहेंगें। यात्रा के योग आपके लिये बनेंगें। रूके हुए कार्यों के बनने की भी संभावनाएं बन रही हैं। कार्योन्नति की संभावनाएं भी आपके लिये इस समय बन सकती हैं।

माह के पूर्वाध में सूर्य आपकी ही राशि में रहेंगें। सूर्य भी राजनीति, अकाउंट, शेयर मार्किट व फाइनेंशियल मामलों में लाभकारी योग बना रहे हैं। आय में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ के लिये भी यह समय अच्छा रहने वाला है।

हालांकि 13 जुलाई को सूर्य ग्रहण होने व 16 जुलाई के बाद सूर्य के धन भाव में राहू के साथ गोचररत होने से भी ग्रहण दोष आपके लिये बन रहा है। इस समय विवेक से काम लेंगें तो अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। आपके लिये सलाह है कि जल्दबाजी में धन निवेश का कोई निर्णय न लें अन्यथा हानि भी उठानी पड़ सकती है।

कर्क राशि
इस माह की शुरुआत में आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा माह के लग्न से लाभ घर में केतु व मंगल के साथ विराजमान हैं तो आपकी राशि से यह सप्तम भाव बनता है। समय आपके लिये लाभकारी तो रहेगा लेकिन साथ में कुछ चिंताए भी आपके लिये बनी रह सकती हैं। विशेषकर सेहत व रिश्तों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।

इस माह बुध जहां आपकी ही राशि में राहू के साथ रहेंगें तो मंगल सप्तम भाव में केतु के साथ वक्री होकर गोचर करेंगें। कुल मिलाकर आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है साथ ही रोमांटिक लाइफ में भी धैर्य से काम लें अपने साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। कोई ऐसी बात उनसे न कहें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पंहुचे। उनके दिल को चोट लगे। इस समय आपके लिये सुदूर क्षेत्र की यात्रा के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक जातकों के लिये समय उचित कहा जा सकता है।

जुलाई माह के आरंभिक दिनों में शुक्र जहां आपकी राशि से गोचर कर धन भाव में रहेंगें। वहीं कुछ समय पश्चात बृहस्पति जो कि सुख भाव में गोचर वक्री होकर गोचररत हैं मार्गी हो रहे हैं। यह समय आपके लिये फाइनेंशियली अच्छा रहेगा। प्रोपर्टी से भी आपको लाभ मिलेगा। परिजनों व सगे संबंधियों से भी आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगें। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रहेगी। रुके हुए कार्य बनने शुरु होंगे।

राजनीति के क्षेत्र में आपका झुकाव बढ़ सकता है। यात्राओं के लिये भी अनुकूल समय है। किसी परियोजना में धन निवेश करने का विचार भी बना सकते हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों से आपको बचने की आवश्यकता रहेगी क्योंकि सूर्य माह के पूर्वाध में 12वें भाव में रहेंगें।

धन व प्रतिष्ठा में कमी के संकेत कर रहे हैं हालांकि विवेकपूर्ण निर्णय से आप लाभ भी पा सकते हैं। माह के उतर्राध में सूर्य आपकी ही राशि में आ रहे हैं। यह समय भावनात्मक रूप से आपके लिये थोड़ा बहुत तनाव लेकर आ सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। कामकाज के लिये होने वाली यात्राएं आपके लिये लाभकारी रह सकती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल