1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Monthly Horoscope July 2018: जानिए जुलाई माह में किसकी चमकेगी किस्मत

Monthly Horoscope July 2018: जानिए जुलाई माह में किसकी चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 04, 2018 11:47 am IST,  Updated : Jul 04, 2018 11:49 am IST

मासिक राशिफल जुलाई 2018 में कई जातकों की किस्मत चमकने वाली है। इसके अलावा इस माह मंगल वक्री होगा। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में गोचर होगा। इसके अलावा कर्क सिंह राशि में प्रवेश करेगा। जिससे हर राशि के जातकों की लाइफ में प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह माह।

Monthly Horoscope july 2018
Image Source : PTIMonthly Horoscope july 2018

सिंह राशि
माह के आरंभ में बुध आपकी राशि से 12वें भाव में शुक्र व राहू के साथ विराजमान हैं। माह की शुरुआत हो सकता आपके लिये अनुकूल परिणाम न लेकर आये। यहां तक कि आपका आत्मबल भी इस समय कमजोर रहे।

आपकी राशि से छठे घर में मंगल जो कि उच्च के हैं वे भी वक्री होकर गोचर कर रहे हैं यह भी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने का आग्रह कर रहे हैं। साथ ही इस समय आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से भी थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर प्रतियोगी परीक्षा देने वाले जातक व व्यवसायी जातकों पर इसका प्रभाव अधिक रह सकता है। माह के पहले सप्ताह के उतर्राध में शुक्र आपकी ही राशि में आ जायेंगे। शुक्र का संकेत है कि रोमांटिक लाइफ में यह समय आपके लिये अनुकूल नहीं है। लेकिन करियर व फाइनेंस के मामले में देखा जाये आपके लिये यह समय बहुत ही सौभाग्यशाली रह सकता है।

माह के दूसरे सप्ताह के लगभग मध्य में 10 जुलाई को बृहस्पति जो कि आपकी राशि से पराक्रम भाव में वक्री होकर गोचररत हैं वह भी मार्गी हो रहे हैं। इस समय आप काफी उत्साहित रह सकते हैं। भाग्य भी आपका साथ देगा। अपनी रोमांटिक लाइफ में भी आपको सुधार महसूस होगा। लाभ प्राप्ति के योग भी इस दौरान आपके लिये बनेंगें। आपकी राशि के स्वामी सूर्य हैं जो कि माह के पूर्वाध में आपकी राशि से लाभ स्थान में बनें रहेंगें।

यह समय आपके लिये शोहरत पाने के योग बना रहा है। इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। कार्यस्थल पर सीनियर्स का भरपूर सहयोग आपको मिल सकता है। माह के उतर्राध में सूर्य के 12वें भाव में आने से आपके लिये समय कुछ ठीक नहीं कहा जा सकता। आपका आत्मबल कमजोर होगा।

स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी आपको इस दौरान दो चार होना पड़ सकता है। आप काफी आक्रामक हो सकते हैं। इसलिये अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। अनावश्यक खर्चों से भी बचकर रहें तो बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
इस माह आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से लाभ घर में राहू व शुक्र के साथ विराजमान हैं। धन प्राप्ति के योग आपके लिये इस माह बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी बेहतर रहने के आसार हैं। करियर में नये अवसर आपको मिल सकते हैं। कुल मिलाकर प्रोफेशनली जुलाई माह आपके लिये शानदार रह सकता है। हालांकि पंचम भाव में मंगल के उच्च होकर वक्री होने से संतान, शिक्षा व प्रेम संबंधों के मामले में आप चिंतित रह सकते हैं।

माह के आरंभिक दिनों में ही शुक्र आपकी राशि से 12वें भाव में आ जायेगें। यह समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ भी हो सकता आपको कम मिले। इस समय अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इसके कुछ समय पश्चात ही बृहस्पति जो कि आपकी राशि से दूसरे भाव में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं वे भी मार्गी हो रहे हैं।

स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ साथ प्रतिस्पर्धियों पर भी आप हावि रह सकते हैं। आपके रूके हुए कार्यों में तेजी आ सकती है। इस दौरान होने वाली यात्राएं भी सफल रह सकती हैं। लंबे समय से अटका कोई कार्य इस समय सिरे चढ़ सकता है। सूर्य का गोचर जुलाई माह के पूर्वाध में आपकी राशि से कर्मभाव में रहने वाला है यह समय आपके लिये कार्योन्नति का समय कहा जा सकता है।

नौकरी में कुछ चेंज लाना चाहते हैं तो इस समय कोई बेहतर अवसर भी आपको मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ भी अच्छी रह सकती है। माह के उतर्राध में सूर्य का गोचर आपकी राशि से लाभ घर में होगा। यह आपके आत्मबल में मजबूती का समय हैं। आपके अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। किसी नये कार्य या नई परियोजना को आरंभ करने के लिहाज से भी यह समय अनुकूल कहा जा सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल