1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. जनवरी माह के अंत में चंद्रमा कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें अपना भविष्यफल

जनवरी माह के अंत में चंद्रमा कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:24 pm IST

आज के दिन चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहेंगे। ये आज पूरा दिन पार करके कल शाम 06 बजकर 40 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और जैसा कि आप जानते हैं चंद्रमा मन का कारक है। अतः चंद्रमा के वृश्चिक राशि में रहने से विभिन्न राशि वाले लोगों के मन और साथ ही मस्तिष्क पर क्या असर होगा और उसके लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Moon transit Scorpio
Moon transit Scorpio

कुंभ राशि
चंद्रमा आपके दसवें स्थान पर है। इस स्थान पर चंद्रमा का गोचर आपके करियर और आपके पिता की तरक्की पर प्रभाव डालता है। चंद्रमा के इस गोचर से आपको
करियर में खूब लाभ मिलेगा। किसी नई दिशा में करियर शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। साथ ही पिता के काम की भी तरक्की सुनिश्चित होगी। अतः अपने करियर में लाभ पाने के लिये और पिता की तरक्की सुनिश्चित करने के लिए मन्दिर में चावल का दान करें। इससे आपको करियर में लाभ मिलेगा। साथ ही आपके पिता की भी तरक्की सुनिश्चित होगी।

मीन राशि
चंद्रमा आपके नवें स्थान पर है। इस स्थान पर चंद्रमा का गोचर आपके भाग्य पर असर डालता है। चंद्रमा के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता इस दौरान काफी अच्छी रहेगी। आप किसी तीर्थ यात्रा के लिये भी जा सकते हैं।अतः चंद्रमा के शुभ फल पाने के लिये आपको -अपने घर में चांदी का चंद्रमा स्थापित करना चाहिए। इससे आपको अपने कार्यों में भाग्यका साथ मिलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल