1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. जनवरी माह के अंत में चंद्रमा कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें अपना भविष्यफल

जनवरी माह के अंत में चंद्रमा कर रहा है वृश्चिक राशि में प्रवेश, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Jan 29, 2019 07:24 pm IST

आज के दिन चंद्रदेव वृश्चिक राशि में रहेंगे। ये आज पूरा दिन पार करके कल शाम 06 बजकर 40 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और जैसा कि आप जानते हैं चंद्रमा मन का कारक है। अतः चंद्रमा के वृश्चिक राशि में रहने से विभिन्न राशि वाले लोगों के मन और साथ ही मस्तिष्क पर क्या असर होगा और उसके लिए आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Moon transit Scorpio
Moon transit Scorpio

धनु राशि
चंद्रमा आपके बारहवें स्थान पर है। इस स्थान पर चंद्रमा का गोचर आपके शैय्या सुख और व्यय पर प्रभाव डालता है। चंद्रमा के इस गोचर से आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा। इस दौरान आप अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाने के लिये और कुछ विदेश यात्राओं के लिये पैसा खर्च कर सकते हैं। अतः जीवन में शैय्या सुख का लाभ पाने के लिये - अपनी माता या मौसी को तौलिया गिफ्ट करें। इससे आपका जीवन स्तर बेहतर रहेगा और आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा।

मकर राशि
चंद्रमा आपके ग्यारहवें स्थान पर है। इस स्थान पर चंद्रमा का गोचर आपकी आमदनी और इच्छाओं पर असर डालता है। चंद्रमा के इस गोचर से आपकी आमदनी जैसी है, वैसी ही रहेगी। उसमें ज्यादा मेहनत से भी अधिक फल नहीं मिल पायेंगे। साथ ही आपकी कोई इच्छा पूरी होने में समय लग सकता है। अतः अगर आप अपनी आमदनी में बढ़ोतरी करना चाहते हैं या अपनी कोई इच्छा कम समय में पूरा करना चाहते हैं, तो आपको  11 बच्चों को खोए से बने पेड़े का दान करना चाहिए। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के चांस बढ़ सकते हैं। साथ ही आपकी कोई इच्छा तय समय में पूरी हो सकती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल