1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. प्लूटो ग्रह हो चुका है धनु राशि का वक्री, जानें 3 अक्टूबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका असर

प्लूटो ग्रह हो चुका है धनु राशि का वक्री, जानें 3 अक्टूबर तक कैसा रहेगा 12 राशियों पर इसका असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 22, 2019 07:39 pm IST,  Updated : May 22, 2019 07:39 pm IST

प्लूटो को धनु राशि में वक्री हुए आज पूरे 30 दिन हो चुके हैं। जी हां, बीते 24 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट पर प्लूटो धनु राशि में वक्री हुआ था, जो कि अभी भी अपनी वक्री स्थिति में ही है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Pluto retrograde in sagittarius - India TV Hindi
Pluto retrograde in sagittarius

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठा कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। आपको बता दें कि प्लूटो को धनु राशि में वक्री हुए आज पूरे 30 दिन हो चुके हैं। जी हां, बीते 24 अप्रैल को रात 12 बजकर 15 मिनट पर प्लूटो धनु राशि में वक्री हुआ था, जो कि अभी भी अपनी वक्री स्थिति में ही है। प्लूटो 3 अक्टूबर तक धनु राशि में ही वक्री होकर रहेगा। उसके बाद फिर से धनु राशि में मार्गी हो जायेगा और फिर 25 फरवरी, 2020 को दोपहर पहले 11 बजकर 33 मिनट तक धनु राशि में ही रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा भविष्य।

पहली बार नहीं है कि प्लूटो धनु राशि में वक्री हुआ है। इससे पहले भी 22 अप्रैल, 2018 को रात 08 बजकर 56 मिनट पर प्लूटो धनु राशि में वक्री हुआ था और 3 अक्टूबर, 2018 की सुबह 07 बजकर 34 मिनट तक ये वक्री ही था। उसके बाद फिर से धनु राशि में मार्गी हो गया था। लिहाजा ये दूसरी बार है जब प्लूटो धनु राशि में वक्री हो रहा है। उस समय प्लूटो के धनु राशि में वक्री होने से आपके जीवन पर क्या असर होगा, ये भी हमने आपको बताया था और अब आज से लेकर 3 अक्टूबर तक, यानी लगभग 4 महीने 11 दिनों तक प्लूटो के इस परिवर्तन का आपके ऊपर क्या असर होगा इस दौरान निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिये और पॉजिटिव सिचुएशन का लाभ पाने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए।

प्लूटो का खास परिचय, अब बात करेंगे धनु राशि में व्रकी प्लूटो के विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव और उस स्थिति में किये जाने वाले उपायों। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

मेष राशि  

वक्री प्लूटो आपके नवें भाव में गोचर करेगा। वक्री प्लूटो के इस गोचर से तंत्र-मंत्र संबंधी विद्याओं को सिखने में और धर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। साथ ही आपको
आर्थिक रूप से लाभ होगा। इस बीच आप अपने विचारों को अधिक महत्व देंगे, लेकिन किसी चीज़ के प्रति अधिक विचार करना आपके मानसिक तनाव को बढ़ा सकता है। हालांकि इस दौरान पैराशूटिंग या जम्पिंग में आपका इंटरेस्ट बढ़ेगा और आज से 3 अक्टूबर के बीच आप किसी महत्वपूर्ण हवाईयात्रा के लिये भी जा सकते हैं। लिहाजा 3 अक्टूबर तक शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और संभव हो तो शरीर पर सोने का कोई आभूषण पहनें।

वृष राशि
वक्री प्लूटो आपके आठवें भाव में गोचर करेगा। इस गोचर से आपकी बौद्धिक क्षमता अच्छी होगी। बिजनेस के मामले में आपके फैसले कारगर सिद्ध होंगे। ज्योतिष, धर्मशास्त्र और हस्त रेखा से जुड़े ज्ञान को सीखने में आपकी रुचि बढ़ेगी। अगर तंत्र-मंत्र सीखने में भी कुछ रुचि है तो आसानी से आपको सिद्धि मिलेगी। लेकिन 3 अक्टूबर तक आपको कुछ चीज़ों का ध्यान रखने की भी जरूरत है। आपको इस दौरान दूसरों को हिसाब से पैसा खर्च करने के लिये देना चाहिए। इस दौरान आपको कुछ ऐसी बात परेशान कर सकती है, जो आपको अपनों के अलावा किसी दूसरे से पता चलेगी। लिहाजा 3 अक्टूबर तक वक्री प्लूटो की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये और किसी भी तरह की विपरित सिचुएशन से बचने के लिये बहते पानी में चार कच्चे नारियल प्रवाहित करें। इससे आपकी स्थिति अच्छी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़े और राशियों के बारें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल