1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 06:23 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि चल रही है। इसके साथ ही आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र भी पड़ रहा है। मूल नक्षत्र आज देर रात 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

28 february 2019 daily horoscope
28 february 2019 daily horoscope

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में उन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के सपने साकार हो सकते हैं। आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है। गाय को रोटी खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे। Red, 4

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। मित्रों से मेल-जोल बढ़ सकता है। संतान आपकी बातों से प्रभावित हो सकती है। किसी उच्च अधिकारी से आपका संपर्क हो सकता है। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।  मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। भाई-बहन आपकी मदद कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। मंदिर में तिल दान करें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। Pink, 3

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल