1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 06:23 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि चल रही है। इसके साथ ही आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र भी पड़ रहा है। मूल नक्षत्र आज देर रात 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

28 february 2019 daily horoscope
28 february 2019 daily horoscope

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सोसाईटी के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद रहेंगे। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। अपने गुरु को प्रणाम करें, सब अच्छा ही अच्छा होगा।
 
मकर राशि
आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से थोड़ा तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी काम में मन लगाने में परेशानी हो सकती है। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। मिट्टी के बर्तन में पक्षियों के लिए पानी भरकर रखें, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल