1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

28 फरवरी राशिफल: फरवरी माह का आखिर दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, जानें अपना भविष्यफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 27, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 06:23 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि चल रही है। इसके साथ ही आज गुरुवार के दिन मूल नक्षत्र भी पड़ रहा है। मूल नक्षत्र आज देर रात 03 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से  राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

28 february 2019 daily horoscope
28 february 2019 daily horoscope

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब बेहतर हो जाएगा। आपको दूसरों की राय लेकर ही किसी काम
की शुरूआत करनी चाहिए, सफलता मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में आप सफल हो सकते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। Sea green, 9

कन्या राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। उनके साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, व्यापार में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल