1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 अप्रैल: कन्या और कर्क राशिवालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 21 अप्रैल: कन्या और कर्क राशिवालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 10:17 am IST

सूर्य मेष राशि में है। इसके साथ ही मंगलवार को मास शिवरात्रि के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

वैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है । चतुर्दशी तिथि पूरा दिन - पूरी रात पार करके अगले दिन यानि 22 अप्रैल की सूर्योदय पहले 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो जायेगी। आपको पता ही होगा की प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है।  इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जएगा, जो कि पूरा दिन पूरी रात पार करके अगले दिन की दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। रेवती नक्षत्र को धन सम्पदा की प्राप्ति और सुखी जीवन के साथ जोड़कर देखा जाता है। जबकि इस नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और बुध, बुद्धि और वाणी के कारक हैं । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

मेष राशि 

आज आप जीवन में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा । आपको अपने सीनियर्स का फ़ोन पर सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्यों को बहुत हद तक समय से पूरा करने में सफल होंगे। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

वास्तु टिप्स: जानिए किस दिशा में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रहना होता है शुभ 

वृष राशि 
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा| इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके साथ सब बहेतर होगा। 

वास्तु टिप्स: उत्तर-पूर्व दिशा की फर्श में कराएं लाल रंग, बिजनेस में होगी तेजी से बढ़ोत्तरी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल