1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 21 अप्रैल: कन्या और कर्क राशिवालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 21 अप्रैल: कन्या और कर्क राशिवालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2020 02:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 10:17 am IST

सूर्य मेष राशि में है। इसके साथ ही मंगलवार को मास शिवरात्रि के साथ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र लग रहा है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Rashifal april 20
Rashifal april 20

कुंभ राशि
आज आपकी सफलता से माता-पिता प्रसन्न होंग। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। चन्दन का तिलक लगायें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

मीन राशि
आज आपको कई धन लाभ के मौके मिलेंगे। जिसको आज हाथ से जाने भी नहीं देंगे। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्यों में परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे, लेकिन कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। घर के मुख्य द्वार पर घी  का दीपक जलायें, पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल