Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 29 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों करीबी से रहें सतर्क मिल सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

29 अक्टूबर राशिफल: मिथुन राशि वालों करीबी से रहें सतर्क मिल सकता है धोखा, जानिए बाकी राशियों का हाल

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 28, 2019 02:35 pm IST, Updated : Oct 28, 2019 02:35 pm IST

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि आज सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि शुरु हो जाएगी |

astrology 2019- India TV Hindi
astrology 2019

आज कार्तिक शुल्क पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है । प्रतिपदा तिथि आज सुबह 06 बजकर 01 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि शुरु हो जाएगी | साथ ही आज भइया दूज का त्यौहार है | इसे भ्रातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है | भइया दूज का ये त्योहार दीपावली के ठीक दो दिन बाद मनाया जाता है । ये त्योहार भाई-बहन के एक-दूसरे के प्रति स्नेह को अभिव्यक्त करता है | आज के दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य और लंबी आयु के लिए कामना करती हैं | साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देते हैं |

मेष राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा | किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है | दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे | कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है | बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा-सा गिफ्ट भी मिल सकता है | कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं | आपको अचानक से धन लाभ के मौके मिल सकते हैं | चिड़ियों को दाना खिलाएं, कारोबार में वृद्धि होगी |

वृष राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा | बच्चों के साथ पार्क में घूमने जायेंगे | परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा | इसके अलावा ऑफिस में सहयोगी आपसे काफी प्रभावित होंगे | कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। आज आपको अपने सभी काम में सफलता मिलेगी | आपके अंदर भरपूर एनर्जी रहेगी। घर में आपको सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से आप बहुत खुश रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें, जीवन में सब कुछ अच्छा रहेगा। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement