1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 मई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को अचानक मिलेगा धन लाभ, चमकेंगे कुंभ और मीन के भी सितारे

13 मई राशिफल: मिथुन राशि वाले जातक को अचानक मिलेगा धन लाभ, चमकेंगे कुंभ और मीन के भी सितारे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 13, 2019 06:51 am IST,  Updated : May 13, 2019 06:51 am IST

आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सीता जयंती है। इसे जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है। आज के दिन राजा जनक की पुत्री और भगवान श्री राम की पत्नी सीता जी का विधि-विधान से पूजन करने का विधान है। 

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि - वालों आज आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करने पड़ सकते हैं । कोर्ट-कचहरी का कोई मामला आज आपके पक्ष में रहेगा । नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा । कई मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे । आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे । आपका रिश्ता मजबूत होगा ।  दोस्तों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी । शाम तक परिवार वालों के साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे । मंदिर में नारियल दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे । 

कर्क राशि - आज आपका जरूरी काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है । कुछ मामलों में आप कन्फ्यूज भी हो सकते हैं । केमेस्ट्री के स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है । सफलता पाने के लिए आपको अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। बिजनेस में बनता हुआ काम आज रूकने की संभावना है । घर का माहौल आज कुछ अलग-सा रहेगा । सबके साथ बेहतर संबंध बनाने की कोशिश करेंगे। इस राशि की महिलाएं किसी क्रिएटिव काम में अपना ध्यान केन्द्रित करेगी । सुबह धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल