1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 मई 2018: बन रहे हैं हर काम सफल करने वाले 2 योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

राशिफल 18 मई 2018: बन रहे हैं हर काम सफल करने वाले 2 योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2018 02:26 pm IST,  Updated : May 18, 2018 06:29 am IST

राशिफल 18 मई 2018: आज शुक्रवार होने के आद्रा नक्षत्र में सर्वार्थ सिद्धि योग और धृति योग बन रहा है। यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की सवार्थ सिद्ध योग रात 02:23 से अगली सुबह 05:15 तक रहेगा। वहीं धृति योग शाम 3 बजकर 26 मिनट से शरुर होगा। इस 2 शुभ योग में हर राशि के जातकों को काम करना सफल होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

 Horoscope 18 may 2018 friday
Image Source : PTI Horoscope 18 may 2018 friday

सिंह राशि
आज आपके लिए परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाना काफी आसान होगा। साथ ही आज घर पर आप किसी की असमंजस की भावना को दूर करेंगे। इस राशि के जो लोग एक नये बिजनेस की शुरुआत  करना चाहते है उनके लिए आज का दिन शुभ है। आपका बढ़ाया गया एक कदम आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। सूर्य को जल अर्पित करने से आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप जो काम भी हाथ में लेंगे उसे पूरे मन से करेंगे। जिससे आपको सफलता हासिल होगी। इस राशि के जो लोग स्टील के बर्तन का बिजनेस करते है। आज उन्हें धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे है। जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा रहेगा। इस राशि के नवविवाहित आज कुछ समय के लिए बाहर जाएं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। मंदिर में माथा टेके  आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल