धर्म डेस्क: मंगलवार अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। साथ ही आज मघा नक्षत्र है, जो कि आज रात 08:28 तक रहेगा। इसके अलावा आज कालदंड ोग बन रहा है। जो कि कुछ राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
Related Stories
आकाशमंडल में स्थित कुल 27 नक्षत्रों में से दसवां स्थान मघा नक्षत्र का है। मघा नक्षत्र का अर्थ है- बलवान या महान। मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं, जबकि इसके अधिपति देवता पितरों को माना जाता है।
मंगलवार होने के साथ-साथ व्याघात नक्षत्र बन रहा है। जिसके कारण कुछ राशियों को लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए नुकसानदेय होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने वाले हैं। आज करियर में तरक्की के रास्ते बनेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा भी होगी। प्रेम संबंधो में मजबूती आयेगी। इसके साथ ही दामपत्य जीवन सुखी रहेगा। आज कोई छोटा उद्दोग शुरु करने के लिये दिन उत्तम है। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से आज मुलाकात भी हो सकती है। गाय को रोटी खिलायें। बिजनेस में और तरक्की मिलेगी।
वृष राशि
आज आपका दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी । आज पूरे दिन आप नयी उर्जा से भरे रहेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है। टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े लोगों बिजनेस में तेजी से वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। भगवान शंकर को बेलपत्र चढ़ायें । करियर में और आगे बढ़ेंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में