1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

राशिफल 26 मई 2018: शनिवार के दिन बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक धन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 25, 2018 01:51 pm IST,  Updated : May 27, 2018 02:46 pm IST

शनिवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। यायीजयद और सर्वार्थसिद्द योग। जहां यायीजयद योग रात 08:36 से कल शाम 05:45 तक रहेगा। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग यानि कि सारे काम बनाने वाले योग की रात 08:36 से अगली सुबह 05:13 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 26 may 2018
horoscope 26 may 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। छोटी-छोटी बातों में भी आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं, आपको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। आज आप जहां भी जाएंगे, वहां आकर्षण का केंद्र बनेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मीन राशि
आज आप पूरे दिन सकारात्मकता से भरे रहेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखना एवॉएड करें। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोशन के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, संघर्ष करने के बाद आप निश्चित ही सफल होंगे। आज आप किसी सामाजिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा| अपने हाथ से बनी रोटी गाय को खिलाएं, जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल